फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drivers were carrying passengers beyond the prescribed limit, challans of three private buses were issued

Sonipat News: निर्धारित सीमा के बाहर जाकर सवारियां बैठा रहे थे चालक, तीन निजी बसों के काटे चालान

Thu, 13 Feb 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Drivers were carrying passengers beyond the prescribed limit, challans of three private buses were issued
सोनीपत। नियमों की अवहेलना करते हुए निर्धारित सीमा से बाहर जाकर सवारियां बैठाने पर आरटीए ने तीन निजी बसों के चालान कर दिए। आरटीए की तरफ से इन बसों को पानीपत से कुंडली बॉर्डर तक परमिट दिया गया है, लेकिन चालक बसों को कुंडली बॉर्डर से आगे दिल्ली की सीमा तक ले जा रहे थे और वहां सवारियां बैठा रहे थे। इससे रोडवेज को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

आरटीए सोनीपत व रोडवेज विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाते हुए मनमानी करने वाले बस चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। बस पर कार्यरत स्टाफ को कुंडली बार्डर तक ही बस चलाने के निर्देश दिए हैं। सोनीपत बस अड्डे से कुंडली बॉर्डर तक ई-बसों का परिचालन किया जा रहा है। ई-बसों का कुंडली बॉर्डर पर 10 मिनट का ठहराव दिया है। बसों के वहां खड़े करने के लिए भी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक 20 मिनट के बाद ई-बस को रूट पर चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ पानीपत आरटीए की तरफ निजी बसों को पानीपत से कुंडली बॉर्डर तक परमिट दिया हुआ है। यह बस चालक कुंडली बॉर्डर पर सवारियां मिलने पर दिल्ली की सीमा से सवारियां बैठाते हैं। जबकि नियमानुसार यह बसें कुंडली बॉर्डर तक ही जा सकती हैं। इन बसों के आगे जाकर सवारियां बैठाने से ई-बसों को पर्याप्त सवारियां नहीं मिल रही। ऐसे में रोडवेज को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए अधिकारियों ने सख्त कदम उठाया है।
विज्ञापन

जांच में खामी पाए जाने पर किए चालान
नियमों को ताक पर रखकर चल रही निजी बसों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मंगलवार को रोडवेज विभाग व आरटीए विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। जिसके तहत कुंडली बॉर्डर से आगे निकलकर सवारियां बैठाने वाली बसों के दस्तावेजों की जांच की। जिस पर परमिट नहीं मिलने पर टीम ने तीन बसों के चालान किए हैं। अधिकारियों ने बसों पर कार्यरत स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं कि जहां तक परमिट है, वहीं तक बस चलाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
कुंडली बॉर्डर पर कुछ निजी बस चालक दिल्ली की सीमा में जाकर सवारियां बैठा रहे थे, जबकि उनका परमिट कुंडली बॉर्डर तक ही था। जांच में खामी पाए जाने पर आरटीए की तरफ से तीन बसों के चालान किए हैं। कुछ अन्य निजी बसें अभी भी नियमों को ताक पर रखकर चल रही हैं, उन पर भी नजर रखी जा रही है।
- संजय, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed