{"_id":"686044ff1c471228d40d1f2e","slug":"drivers-getting-injured-after-falling-on-the-dilapidated-bhigan-rajpur-road-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138647-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खस्तालहाल भिगान-राजपुर सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खस्तालहाल भिगान-राजपुर सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे वाहन चालक
Sun, 29 Jun 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के गांव भिगान से राजपुर जाने वाली सड़क टूटने के कारण बने गड्ढे। संवाद
- फोटो : mathura
गन्नौर। भिगान से राजपुर गांव की तरफ आने वाली सड़क खस्ताहाल हो गई है। सड़क पर बिखरी रोड़ी की वजह से कई दोपहिया वाहन चालक फिसल कर चोटिल हो चुके हैं। वाहन चालकों का आरोप कि इस तरफ लोक निर्माण विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
वाहन चालक सुरेंद्र, मीनू, नरेश, सुमित ने बताया कि सड़क बनने के कुछ समय बाद ही टूटने शुरू हो गई थी। उस समय लोक निर्माण विभाग की ओर से जगह-जगह पैचवर्क करवाया गया था। अब दोबारा से सड़क टूटने लगी है। सड़क का निर्माण न कराए जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से गड्ढों को भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
सड़क निर्माण के तीन साल तक निर्माण एजेंसी की क्षतिग्रस्त सड़क ठीक करने की जिम्मेदारी है। सड़क को निर्माण एजेंसी को आदेश देकर शीघ्र ठीक करवाया जाएगा। -अनिल चहल, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग।