फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Driver trainees administered a pledge to stay away from intoxicants.

Sonipat News: चालक प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

Sun, 13 Sep 2026 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Driver trainees administered a pledge to stay away from intoxicants.
फोटो : सोनीपत के चालक प्रशिक्षण संस्थान, मुरथल में कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं और कर्मचारियो
सोनीपत। हरियाणा राज्य परिवहन के चालक प्रशिक्षण संस्थान, मुरथल में शनिवार को नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने 90 चालक प्रशिक्षुओं और 10 कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभाव, कारण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्थान के प्रभारी बलविंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि चालक को रात में पर्याप्त विश्राम लेना चाहिए, वाहन चलाते समय क्रोध से बचना चाहिए और नशे से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। नशे की अवस्था में वाहन चलाने से चालक के साथ अन्य लोगों का जीवन भी खतरे में पड़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और राष्ट्र के विकास में बाधा है। उन्होंने हुक्का और तंबाकू के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताते हुए इनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed