{"_id":"640021e91c3c1ac370033933","slug":"driver-burnt-alive-in-accident-involving-transformer-in-sonepat-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में जिंदा जला चालक: दिल्ली नंबर कार सोनीपत में ट्रांसफार्मर से टकराई, गाड़ी पूरी तरह जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में जिंदा जला चालक: दिल्ली नंबर कार सोनीपत में ट्रांसफार्मर से टकराई, गाड़ी पूरी तरह जली
Thu, 02 Mar 2023 09:41 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 02 Mar 2023 09:41 AM IST
सार
सोनीपत में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के टकराने से हुए हादसे में कार चालक जिंदा जल गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में जली हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के रोहतक हाईवे पर गांव बैंयापुर के पास वीरवार अलसुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई। हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। जिसमें चालक कार के अंदर ही जिंदा जल गया। ग्रामीणों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया और आग पर काबू पाया। कार में जले चालक की पहचान का प्रयास किया रहा है।
कार दिल्ली नंबर की बताई जा रही
वीरवार तडक़े पुलिस को सूचना मिली कि गांव बैंयापुर के पास एक वैगन आर कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे बिजली के खंभों पर लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गई है। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। जिससे कार सवार बाहर नहीं निकल सका और अंदर ही जिंदा जल गया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सूचना के बाद सदर थाना सोनीपत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कार दिल्ली नंबर की बताई जा रही है। कार के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सदर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह का कहना है कि पहचान के प्रयास जारी है। जल्द मृतक के परिजनों का पता लगाकर जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद ही पता लग सकेगा कि कार सवार कहां जा रहा था। शव को फिलहाल नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। जांच के बाद पता लगाया जाएगा कि कार में सीएनजी किट लगी थी या नहीं।