फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drinking water supply will be done in every village, people will get relief from drinking water shortage

हर गांव में की जाएगी पेयजल आपूर्ति, लोगों को पेयजल किल्लत से मिलेगी निजात

Sun, 13 Mar 2022 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply will be done in every village, people will get relief from drinking water shortage
डीआरडीए हॉल में अधिकारियों की बैठक लेते सांसद रमेश कौशिक, साथ में सभी विधायक। संवाद - फोटो : Sonipat
प्रत्येक गांव में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत हर घर में नल लगाकर पानी आपूर्ति के लिए सरकार की तरफ से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। जिससे भविष्य में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह बात जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी गांवों में पेयजल लाइन बिछाने के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश देते हुए सांसद रमेश कौशिक ने शनिवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के प्रगति हॉल में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की मासिक बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने डी-प्लान के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। दस लाख रुपये तक की राशि के विकास कार्य जल्द शुरू करवाने के लिए कहा। उन्होंने नियम 134-ए के तहत किए जाने वाले दाखिलों पर भी चर्चा की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र नरवाल को निर्देश दिए कि वह नियम 134-ए के मामले में निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक करके समाधान करवाएं। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार से समय का नुकसान नहीं होने दें।
विज्ञापन

सांसद ने जलभराव से फसल के हुए नुकसान पर चर्चा करते हुए विशेष गिरदावरी की रिपोर्ट भी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र किसानों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि खेतों में भरे पानी की निकासी जल्द करवाएं। कुछ कंपनियों द्वारा रसायनयुक्त पानी जमीन में छोड़ने की बात कहते हुए सांसद रमेश कौशिक ने रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि भूजल का संरक्षण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समय पर पात्र व्यक्तियों को मकानों का आवंटन किया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में योजना के तहत आवास की मांग को लेकर रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने बिजली निगम के एसई संदीप जैन को हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में बिजली कनेक्शन देने के निर्देश दिए।
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए सांसद ने ककरोई रोड पर एसटीपी को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने ड्रेन कार्य की भी रिपोर्ट ली। उन्होंने शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन ऑफ रेजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफोर्मेशन (अम्रुत) में कुंडली को भी शामिल करने के निर्देश दिए।

सांसद ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांव झुंडपुर व ग्यासपुर में विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों की राय लेने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक मोहनलाल बड़ौली, निर्मल चौधरी, सुरेंद्र पंवार, इंदूराज नरवाल, उपायुक्त ललित सिवाच, निगमायुक्त धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त शांतनू शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमरदीप सिंह, एसडीएम शशि वसुंधरा, आशीष कुमार, सुरेंद्र सिंह दून, संजय बिश्नोई, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव मानव मलिक, चीनी मिल के प्रबंध निदेशक जितेंद्र जोशी, सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर, कृषि उप निदेशक डीडीए डॉ. अनिल सहरावत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed