फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drinking water line leaked on Delhi route, people worried due to filling of water

Sonipat News: दिल्ली मार्ग पर पेयजल लाइन लीक, पानी भरने से लोग परेशान

Mon, 03 Feb 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Drinking water line leaked on Delhi route, people worried due to filling of water
फोटो 10: सोनीपत के खरखौदा स्थित दिल्ली मार्ग पर पेयजल लाइन की वाल्व लीक होने से सड़क पर भरे पानी
खरखौदा। दिल्ली मार्ग पर पेयजल लाइन की वाल्व लीक होने से बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। जिसके कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई है, राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों ने कई बार जनस्वास्थ्य विभाग को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन

यह समस्या सिर्फ दिल्ली मार्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के कई अन्य इलाकों में भी लाइन लीकेज से पानी बह रहा है। कई जगहों पर वाल्व खराब हो चुके हैं, जिससे हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से पाइपों की मरम्मत में लापरवाही बरती जा रही है। न केवल जल संकट बढ़ रहा है, बल्कि सड़कें भी खराब हो रही हैं। राहगीरों को कीचड़ और फिसलन से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग से जल्द इन पाइपों की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

-लीक वाल्व को बदलने का काम किया जा रहा है। विभिन्न वार्ड में इस कार्रवाई को हाल समय में ही अंजाम दिया गया है। दिल्ली मार्ग पर जो वाल्व लीक है उसे भी दुरुस्त करवाया जाएगा। जिससे पानी की बर्बादी रोकने के साथ ही लोगों को दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुदेश कुमारी, उपमंडल अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed