{"_id":"65662cd722703ae375056f76","slug":"drinking-water-line-leaked-on-agwanpur-road-since-last-five-days-people-worried-sonipat-news-c-197-1-snp1003-10048-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अगवानपुर रोड पर पांच दिन से पेयजल लाइन लीक, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अगवानपुर रोड पर पांच दिन से पेयजल लाइन लीक, लोग परेशान
Tue, 28 Nov 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में अगवानपुर रोड पर लीकेज लाइन से बहता पानी। संवाद
गन्नौर। अगवानपुर रोड पर पांच दिन से लाइन लीक होने से हर रोज सैकड़ों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है वह पाइपलाइन को ठीक करने के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों को बोल चुके हैं, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
पांच दिनों से लगातार हो रही पानी की लीकेज से सड़क टूट चुकी है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस सड़क पर बना गहरा गड्ढा हादसों का न्योता दे रहा है। काफी दिन पहले यहां पानी की पाइपलाइन टूट गई थी। प्रेशर अधिक होने पर यहां पानी का फव्वारा चलने लगता है, जिससे सड़क से गुजरने वाले लोग को वहां से निकलने में भी परेशानी होती है। हालांकि लोगों ने लकड़ी का फट्टा डाल कर पानी के फव्वारे पर अस्थाई रोक लगा दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगवानपुर फाटक से गन्नौर की तरफ चौक पर लगातार पानी की लाइन लीक हो रही है। पानी सड़क के नीचे लगातार चल रहा है। जिस वजह से सड़क खोखली हो रही है और गड्ढा विशाल रूप ले रहा है।
वर्जन
अगवानपुर रोड पर पानी की लाइन लीक होने का मामला संज्ञान में आया है। यह समस्या दोबारा न हो इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुला कर उन्हें निर्देश दिए है। इसके साथ क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क का निर्माण भी जल्द ही करवाया जाएगा।-डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम