फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drinking water crisis intensifies in Ramnagar and Gud Mandi; residents face increased hardship due to contaminated water supply.

Sonipat News: रामनगर व गुड़ मंडी में 36 घंटे से गहराया पेयजल संकट, दूषित पानी आने से लोगों की बढ़ी परेशानी

Sat, 04 Jul 2026 03:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Jul 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis intensifies in Ramnagar and Gud Mandi; residents face increased hardship due to contaminated water supply.
फोटो : सोनीपत शहर के वेस्ट रामनगर के कुछ क्षेत्र में पहुंचा दू​षित पानी। स्रोत: पाठक
सोनीतप। वेस्ट रामनगर व गुड़ मंडी क्षेत्र में 36 घंटे तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। साथ ही कई स्थानों पर दूषित पानी की आपूर्ति होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। इस समस्या को लेकर शहरवासियों में रोष है। लोग प्यास बुझाने के लिए कैंपर मंगवाने को मजबूर हैं तो पानी के अभाव में दिनचर्या के कार्य प्रभावित भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

वेस्ट रामनगर निवासी राजेश, नितिन, सुरेंद्र, सुमित ने बताया कि करीब 36 घंटे बीत चुके हैं लेकिन उन्हें पेयजल आपूर्ति नहीं मिली है। कई दिन से क्षेत्र के कई हिस्सों में दूषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। आरोप है कि उन्हें दो दिन से पानी की सप्लाई नहीं दी गई। साथ ही लोगों ने दूषित पानी की आपूर्ति पर नगर निगम प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

उधर, वेद वाटिका गली 8 के लोगों का आरोप है कि उन्हें करीब एक माह से दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। ऐसे में क्षेत्र वासी कैंपर खरीदकर पेयजल की पूर्ति करने को मजबूर हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति का दावा केवल कागजों में नजर आ रहा है। जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गुड़ मंडी क्षेत्रवासी पंकज अग्रवाल, सागर जैन, सुनील, मनोज कुमार, प्रमोद ने बताया कि बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से जनता अस्पताल के पीछे व डाकखाने वाली गली में लोगों को पेयजल मुहैया नहीं हो पाया। इसके बाद शुक्रवार का सारा दिन बीतने के बावजूद पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। इससे पहले बुधवार को भी पूरा पानी नहीं आया था।



लोगों की समस्या संज्ञान में आई है। कई जगह बिजली आपूर्ति के चलते पेयजल सप्लाई बाधित हुई है। इसके अलावा दूषित पेयजल आपूर्ति का मुख्य कारण सिटी थाना से कालूपुर चुंगी तक वक्त के साथ पुरानी हो चुकी पेयजल पाइपलाइन है। नगर निगम की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है ताकि खराब लाइन की मरम्मत करके लोगों को निजात दिलाई जा सके।


- राजीव जैन, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed