फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drinking water crisis in half the city for 11 days, one and a half lakh population worried

Sonipat News: आधे शहर में 11 दिन से पेयजल संकट, डेढ़ लाख आबादी परेशान

Mon, 24 Jul 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in half the city for 11 days, one and a half lakh population worried
न्यू महावीर कॉलोनी में सबमर्सिबल पंप से पानी भरते लोग। संवाद
सोनीपत। गांव जाजल में रेनीवेल ठप होने के कारण 11 दिन से शहर के पूर्वी क्षेत्र में रहने वाले डेढ़ लाख लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासी कॉलोनियों में लगे ट्यूबवेलों व टैंकराें के भरोसे रह गए हैं। लोग कैंपर खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं। दूसरी तरफ नगर निगम की ओर से मिट्टी डालकर रास्ता बना दिया गया है। अब पेयजल लाइन व अन्य जरूरी कार्य निपटाकर शहर में पानी की आपूर्ति की जानी है।
विज्ञापन

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण 11 जुलाई की रात गांव जाजल के पास पांच पेड़ तारों पर गिर गए थे। इससे 14 खंभे टूट गए थे। खंभों के टूटने की वजह से रेनीवेल पूरी तरह से जलमग्न हो गया ता। तटबंध से रेनीवेल की तरफ जाने वाली पेयजल लाइन व सड़क पानी में बह गई थी। उसके बाद से रेनीवेल से पानी की आपूर्ति ठप है। नगर निगम लोगों की पानी की समस्या दूर करने के लिए कॉलोनियों में लगे ट्यूबवेलों व टैंकरों से पानी की आपूर्ति कर रहा है। इसके बाद भी सभी कॉलोनियों में पूरी मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके चलते शहर के पूर्वी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के सामने पेयजल संकट गहराया हुआ है। लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने के लिए फाेन करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

न्यू महावीर कॉलोनी में कई महीने से सबमर्सिबल खराब
न्यू महावीर कॉलोनी में करीब कई माह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए लगाया गया सबमर्सिबल खराब पड़ा है। कॉलोनी के लोगों की ओर से निगम अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। संगीता, मीना, बबीता शर्मा, बलकेश ने बताया कि सबमर्सिबल पंप के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति होती है। कई दिन से पंप खराब होने की वजह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। साथ ही रेनीवेल से होने वाली पानी की आपूर्ति भी कई दिन से ठप पड़ी है। संदीप कौशिक अपनी सबमर्सिबल पंप से करीब 100 घरों के लोगों को पानी मुहैया करा रहे हैं। विधायक सुरेंद्र पंवार 16 जुलाई को कॉलोनी में पहुंचे थे। उन्होंने निगम अधिकारियों को फोन करके खराब सबमर्सिबल को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए थे। उसके बावजूद निगम की ओर से सबमर्सिबल अभी तक ठीक नहीं किया है। निगम की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले शहरवासी

रेनीवेल के पानी की आपूर्ति न होने के कारण परेशानी हो रही है। घरों के पास लगे सबमर्सिबल चलाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। -अनीता, शहरवासी

गर्मी में कई बार बिजली न होने पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। सबमर्सिबल ठीक कराने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। -सोनिया कौशिक, शहरवासी।

पानी की आपूर्ति के लिए कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। गर्मी में पानी की ज्यादा किल्लत बनी हुई है। कई माह से खराब सबमर्सिबल ठीक कराने में निगम अधिकारियों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। मेशरी, शहरवासी

शहर में कई दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पड़ोस में लगे सबमर्सिबल से पानी लाना पड़ रहा है। दिन में पानी के लिए कई बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। -प्रियंका, शहरवासी

गांव जाजल में रेनीवेल को चालू करने की तैयारी है। मिट्टी डालकर रास्ते का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। जल्द ही पाइप लाइन बिछाकर रेनीवेल से शहर में पानी की आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी जाएगी। -निजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed