फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drains should be cleaned by June 15 before the rains: DC

बारिश से पहले 15 जून तक हो ड्रेनों की सफाई : डीसी

Thu, 05 Jun 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Drains should be cleaned by June 15 before the rains: DC
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बुधवार को बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों की समीक्षा करने फील्ड में उतरे। उन्होंने ड्रेनों का निरीक्षण करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि बारिश से पहले नालों व ड्रेनों की सफाई की जाए। सफाई कार्यों को 15 जून से पहले पूरा करें। काम में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जुआं पूर्व व पश्चिम ड्रेन पर पहुंचे। जुआं में माइनर के साथ लगती लगभग 40 एकड़ भूमि से अवैध कब्जे हटवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। भूमि तालाब की है, इसलिए तुरंत इस पर कब्जा हटवाकर पंचायत के खाते में शामिल करें। उन्होंने ड्रेन के साथ लगते श्मशान घाट की सफाई और वहां पर पौधे लगाने के लिए सरपंच को निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोहाना शहर से गुजरने वाली ड्रेन नंबर-8 पर पड़े कूड़े की सफाई को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसकी सफाई को लेकर नगर परिषद को नोटिस दें। सफाई के समय लेवल का विशेष ध्यान रखें। ड्रेन के परवाह में बाधा बनने वाले पाइपों को भी तुरंत हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वह भी ड्रेनों का निरीक्षण करें। ठेकेदार को निर्देश दिए कि वहां से उनकी ओर से जितनी मिट्टी उठाई गई है, उसके पैसे तुरंत विभाग को जमा करवाएं। 15 जून के बाद वहां कोई कार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने गोहाना क्षेत्र में होने वाले जलभराव को दूर करने के लिए ड्रेन के पर्याप्त पंप सेट का प्रबंध व तटबंध मजबूत करने के निर्देश दिए। वह पीएचसी बनवासा भी गए।



खरखौदा एसटीपी पर आउट फ्लो मीटर न मिलने पर नोटिस जारी करने के निर्देश
उपायुक्त ने खरखौदा व ककरोई स्थित एसटीपी का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार भी मौजूद रहे। खरखौदा एसटीपी पर आउट फ्लो मीटर न मिलने और सही प्रकार से कार्य न करने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित एसडीओ व अन्य अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed