फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dr. Sushil, an ophthalmologist, arrived at the civil hospital after a month and treated 100 patients.

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में एक माह बाद पहुंची नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुशील, 100 मरीजों का किया उपचार

Mon, 02 Feb 2026 08:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Feb 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Dr. Sushil, an ophthalmologist, arrived at the civil hospital after a month and treated 100 patients.
फोटो 18: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ कक्ष के बाहर खड़े मरीज। संवाद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में एक माह के अवकाश के बाद सोमवार को नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुशील मानिकटालिया ने ओपीडी लगाई। ओपीडी में उन्होंने करीब 100 मरीजों का उपचार किया। अभी तक जिला अस्पताल में दो चिकित्सकों के सहारे ओपीडी लग रही थी।
विज्ञापन

यहां एक चिकित्सक की वीआईपी ड्यूटी, ओटी ड्यूटी में जाने के बाद नेत्र रोगियों को एक चिकित्सक के सहारे इलाज कराना पड़ रहा था। जनवरी में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुशील मानिकटालिया के अवकाश पर जाने के बाद भी ओपीडी में भीड़ बढ़ गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विकास चहल व डॉ. लतिका दलाल ओपीडी व ऑपरेशन दोनों जगह ड्यूटी दे रहे थे। कभी ओपीडी अधिक होती तो ऑपरेशन को दरकिनार करना पड़ता था तो कभी इमरजेंसी ऑपरेशन करना पड़ता था। ऐसे में मरीज बिना जांच लौट जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले का मुख्य अस्पताल होने के कारण यहां प्रतिदिन 200 से 300 तक ओपीडी रहती है। अब डॉ. सुशील मानिकटालिया के आने पर मरीजों को राहत मिली है। अब नेत्र के मरीजाें को ऑपरेशन के लिए भी लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed