{"_id":"6a1368b3f8ce786a870ffb24","slug":"dr-gauri-shankaracharya-honored-meritorious-students-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154471-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डॉ. गौरी शंकराचार्य ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डॉ. गौरी शंकराचार्य ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों के स
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कमल नयन फाउंडेशन की ओर से मुरथल रोड स्थित जीवीएम महिला महाविद्यालय में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नेपाल से अनंत विभूषित श्रीमद् पीतांबरा पशुपति के पीठाधीश्वर डॉ. गौरी शंकराचार्य महाराज, अंतरराष्ट्रीय श्रीपशुपति अखाड़ा के परमाध्यक्ष स्वामी सदानंद पशुपति महाराज ने शिरकत की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन, सेवानिवृत्त डीआईजी सुमन मंजरी तथा साहित्य कला अकादमी के पूर्व निदेशक पूर्णमल गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।डॉ. गौरी शंकराचार्य महाराज ने कहा कि भगवान शंकर सदैव कल्याणकारी देव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मोहनलाल बड़ौली और राजीव जैन ने विद्यार्थियों को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर सीबीएसई में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मनन वाधवा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा एचबीएसई में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली तनिशा और भारती को भी सम्मानित किया गया। जिले के विभिन्न स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन के निदेशक मेधावी रंजन शर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य हर वर्ष ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है। इस दौरान डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. किरण यादव, डॉ. मेघना, पूनम दहिया, संजीव विनायक, अमित नैन, सुखबीर सैनी, अरुणव शर्मा, नीरज बाला, अजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।