फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dope test controversy: Bajrang wrote on X- Never refused for dope test

डोप टेस्ट विवाद: बजरंग ने एक्स पर लिखा- डोप परीक्षण के लिए कभी नहीं किया इंकार

Fri, 10 May 2024 11:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 May 2024 11:45 PM IST
सार

बजरंग पूनिया ने लिखा कि सेमीफाइनल में घुटने की चोट के चलते साई केंद्र में चिकित्सक के पास गए थे। कार्यक्रम स्थल नहीं छोड़ा था। 

विज्ञापन
Dope test controversy: Bajrang wrote on X- Never refused for dope test
बजरंग पूनिया - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के खिलाफ फिर से मोर्चा खोला है। बजरंग ने लिखा है कि उन्होंने किसी भी स्तर पर डोपिंग टेस्ट का नमूना देने से इंकार नहीं किया। सेमीफाइनल में चोट के कारण वह मुकाबले के बाद साई केंद्र में चिकित्सक के पास थे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल एक घंटे बाद छोड़ा था। 

विज्ञापन


कुश्ती की वैश्विक संचालन संस्था यूडब्ल्यूडब्ल्यू की तरफ से इस साल खेलने पर लगाए गए प्रतिबंध के एक दिन बाद बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि 10 मार्च को ट्रायल के दौरान उन्होंने नमूने देने से इंकार नहीं किया था।
विज्ञापन


जब डोपिंग नियंत्रण अधिकारियों ने संपर्क किया तो उन्होंने यह जरूर पूछा था कि पिछली दो बार वह नमूने लेने आए तो एक बार एक्सपायरी डेट की किट और दूसरी बार तीन परीक्षण किट की जगह केवल एक किट लेकर आए थे। उन्होंने इसके लिए नाडा से जवाब मांगा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डोपिंग नियंत्रण अधिकारियों ने स्पष्टीकरण देने से इंकार कर दिया था। साथ ही उचित उपकरण को लेकर कोई सबूत नहीं दिया था। वह उन पर मना करने का आरोप लगाते हुए उनके पास से उठकर चले गए थे। 


जाने का समय दिखाया गलत
बजरंग ने लिखा है कि उन्हें तीसरे व चौथे स्थान के लिए मुकाबला लड़ना था। सेमीफाइनल मुकाबले के बाद वह घुटने में लगी चोट के उपचार के लिए आयोजन स्थल पर साई के चिकित्सक से मिले थे। हालांकि दिखाया यह जा रहा है कि वह मुकाबला खत्म होते ही वहां से चले गए। बजरंग ने लिखा है कि डोप नियंत्रक अधिकारी को प्रोटोकॉल (शिष्टाचार) के अनुसार प्रतियोगिता प्रबंधक को उनकी मेडिकल रिपोर्ट सौंपने तक उनके साथ रहना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed