फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Door-to-door testing is being done to eradicate TB.

Sonipat News: टीबी उन्मूलन के लिए घर-घर जाकर कर रहे जांच

Sun, 22 Mar 2026 05:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Mar 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door testing is being done to eradicate TB.
शिविर में लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. तरुण यादव। स्रोत : प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. तरुण यादव ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है। इसके तहत हैंड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से घर-घर जाकर जांच की जा रही है ताकि छिपे हुए टीबी मरीजों की पहचान कर समय पर उनका उपचार किया जा सके।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य टीबी को पूरी तरह समाप्त कर जिले को टीबीमुक्त बनाना है। इसी कड़ी में रविवार को निक्षय अभियान के तहत मेगा पीडियाट्रिक टीबी डिटेक्शन एवं चाइल्ड हेल्थ केयर शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर इंडियन एकेडमी, कुंडली में लगाया गया। इसमें टीबी की जांच के साथ एक्स-रे और एड्स की भी जांच की गई।
विज्ञापन

शिविर में 400 लोगों के एक्स-रे करने के अलावा 40 सैंपल बलगम के भी लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशाेक भारद्वाज, नगर पालिका कुंडली की चेयरपर्सन शीला देवी, टीकाकरण अधिकारी डाॅ. नीरज यादव, डाॅ. एचआर पासी, डाॅ. चेतन, डाॅ. जे धनकड़, डाॅ. निशांत, डाॅ. बलराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed