फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Door-to-door garbage collection service started, will be monitored through RFID.

Sonipat News: घर-घर कूड़ा उठान सेवा शुरू, आरएफआईडी से होगी निगरानी

Thu, 28 May 2026 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection service started, will be monitored through RFID.
गोहाना में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान सेवा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर - फोटो : Samvad
गोहाना। शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने की नई व्यवस्था शुरू हो गई है। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने नगर परिषद की डोर-टू-डोर कूड़ा उठान सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोहाना को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक और पार्षद विनोद कुमार भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि अब शहर में घर-घर वाहन पहुंचकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करेंगे, जिससे सफाई व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों में गोहाना की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पारदर्शी सफाई व्यवस्था के लिए हर घर और प्रतिष्ठान पर आरएफआईडी टैग लगाए जाएंगे। कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी स्कैनिंग के माध्यम से ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार करेंगे, जिससे यह ट्रैक किया जा सकेगा कि किस घर से नियमित कचरा उठ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को ऑनलाइन और फिजिकल मॉनिटरिंग के निर्देश दिए और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों से भी मुलाकात की और ठेकेदार एजेंसी को पुराने सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर काम देने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें, ताकि कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हो सके।

उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही स्वच्छ गोहाना का लक्ष्य पूरा होगा और शहर स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान हासिल करेगा। इस मौके पर एसडीएम अंकित कुमार, डीसीपी जितेंद्र गहलावत, ईओ दीपक गोयल सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed