फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Domestic help dies in car collision

कार की टक्कर से घरेलू सहायिका की मौत

Wed, 08 Jun 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Domestic help dies in car collision
खरखौदा। गोपालपुर मार्ग से प्रताप कॉलोनी में सब्जी लेकर लौट रही घरेलू सहायिका की सेवानिवृत्त डीएसपी के बेटे की कार से हुई टक्कर में मौत हो गई। महिला के भाई ने पड़ोस में रहने वाली सेवानिवृत्त डीएसपी अनूप व उसके दोनों बेटों पर रंजिशन बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला के शव का बुधवार को पीजीआई, रोहतक में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव रोहणा निवासी फिलहाल प्रताप कॉलोनी निवासी यशपाल ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन अनीता (48) अपने परिवार के साथ प्रताप कॉलोनी में ही उनके पड़ोस में रह रही थी। कुछ समय पहले उनके जीजा की मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी बहन घरों में काम कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। यशपाल ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही उसकी बहन के साथ किसी बात को लेकर उनके पड़ोसी अनूप ने झगड़ा किया था। इस पर अनूप व उसके दोनों बेटों बिट्टू व सीटू ने उसकी बहन की पिटाई कर दी थी, लेकिन जब उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को करनी चाही तो लोगों ने बीच बचाव कर समझौता करवा दिया था। यशपाल का कहना है कि इस घटना के बाद से अनूप का परिवार रंजिश रखे हुए था और चार-पांच दिन बाद फिर से उसकी बहन के साथ झगड़ा करते हुए गाली-गलौज की थी। साथ ही उन्होंने धमकी दी थी कि मौका मिलने पर उसकी बहन को जान से मार देंगे। सोमवार को जब उसकी बहन अनीता सब्जी मंडी से सब्जी लेकर आ रही थी तो सीटू ने अपनी कार से उसकी बहन को सीधी टक्कर मार दी और कार लेकर भागने लगा। इस दौरान कार पलट गई थी। घायल अनीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया था। लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यशपाल की शिकायत पर पुलिस ने अनूप व उनके पुत्रों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को अनीता के शव का पीजीआई, रोहतक में पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

निराधार हैं आरोप
हम पर निराधार आरोप लगाए गए हैं। उनकी उस परिवार के साथ कभी कोई कहासुनी तक नहीं हुई, किसी के बहकावे में आकर हत्या के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि यह एक हादसा है, जिसमें अनीता की मौत हुई। इसका हमें भी दुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनूप दहिया, सेवानिवृत्त डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed