फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Documents sought from schools running without recognition, notices will be pasted

Sonipat News: बिना मान्यता चल रहे स्कूलों से मांगे दस्तावेज, चस्पा होंगे नोटिस

Mon, 14 Apr 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 14 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Documents sought from schools running without recognition, notices will be pasted
सोनीपत। बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए क्लस्टर स्तर पर टीमें गठित कर उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। बिना मान्यता के चल रहे 89 स्कूल पहले ही चिह्नित किए गए हैं। सभी स्कूलों से मान्यता संबंधी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन


बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूल हर साल अभिभावकों को गुमराह कर विद्यार्थियों का दाखिला करवा लेते हैं, फिर सरकार के सामने बच्चों के भविष्य के सवाल रखते हुए मान्यता को लेकर छूट लेते हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत चिह्नित किए गए स्कूलों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने जिले में बनाए गए 70 क्लस्टर पर टीमें गठित कर अपने क्षेत्र के चल रहे निजी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करने और मान्यता संबंधी रिकॉर्ड की जांच करने के निर्देश दिए हैं। बिना पूरे दस्तावेजों के चलाए जा रहे स्कूलों के बाहर नोटिस चस्पा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

किस खंड में बिना मान्यता के कितने स्कूल

खंड स्कूल

राई 33

सोनीपत 29

गोहाना 13

गन्नौर 06

खरखौदा 05

मुडलाना 02

कथूरा 01

-बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई के लिए टीमें गठित की गई हैं। टीमें मान्यता संबंधी दस्तावेजों की जांच करेंगी। दस्तावेज पूरे नहीं मिलने पर नोटिस चस्पा किए जाएंगे। अभिभावक मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही अपने बच्चों का दाखिला करवाएं। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed