फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   doctors suside, sonipat

छेड़छाड़ का आरोप लगने पर चिकित्सक ने लगाया फंदा

Fri, 19 May 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Fri, 19 May 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
गांव रूखी में एक महिला को दवा देने गए चिकित्सक ने छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चिकित्सक के परिजनों का आरोप है कि गांव के दो लोगों द्वारा उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रूखी निवासी सोनू गांव में लोगों का इलाज करने के साथ ही दवाई भी देता था। गांव में नवीन के साथ मिलकर सांझे में डेयरी चलाने वाले संदीप के परिवार में एक महिला बीमार हो गई। इस पर सोनू को इलाज के लिए बुलाया गया। सोनू ने महिला को इंजेक्शन लगाया तथा वापस अपनी दुकान पर आ गया। बाद में संदीप अपने साथी नवीन को लेकर उसकी दुकान पर गया तथा उस पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई की। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। सोनू के परिजनों का आरोप है कि इस घटना से सोनू व्यथित हो गया और उसने गोहाना में रोहतक रोड पर अपने चाचा के वाटर प्लांट में जाकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि उसे संदीप व नवीन ने धमकी भी दी थी। शहर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि चिकित्सक के चाचा राजबीर के बयान पर संदीप व नवीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed