{"_id":"591df1014f1c1b9c0cf245fd","slug":"doctors-suside-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का आरोप लगने पर चिकित्सक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का आरोप लगने पर चिकित्सक ने लगाया फंदा
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
Updated Fri, 19 May 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रूखी में एक महिला को दवा देने गए चिकित्सक ने छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चिकित्सक के परिजनों का आरोप है कि गांव के दो लोगों द्वारा उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रूखी निवासी सोनू गांव में लोगों का इलाज करने के साथ ही दवाई भी देता था। गांव में नवीन के साथ मिलकर सांझे में डेयरी चलाने वाले संदीप के परिवार में एक महिला बीमार हो गई। इस पर सोनू को इलाज के लिए बुलाया गया। सोनू ने महिला को इंजेक्शन लगाया तथा वापस अपनी दुकान पर आ गया। बाद में संदीप अपने साथी नवीन को लेकर उसकी दुकान पर गया तथा उस पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई की। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। सोनू के परिजनों का आरोप है कि इस घटना से सोनू व्यथित हो गया और उसने गोहाना में रोहतक रोड पर अपने चाचा के वाटर प्लांट में जाकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि उसे संदीप व नवीन ने धमकी भी दी थी। शहर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि चिकित्सक के चाचा राजबीर के बयान पर संदीप व नवीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।