फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Do not tell oxygen in the ambulance to refer the patient

एंबुलेंस में ऑक्सीजन न बता मरीज रेफर करने

Sat, 22 May 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Do not tell oxygen in the ambulance to refer the patient
शहर के नागरिक अस्पताल में आई रोडवेज की मिनी बस वाली एंबुलेंस में ऑक्सीजन न होने की बात कहकर चिकित्सक व स्टाफ ने शुक्रवार को दो संक्रमित मरीजों को रेफर करने में देरी की। इसके साथ ही दो कर्मचारियों ने इसकी जानकारी एसएमओ को नहीं दी। इस पर एक मरीज निजी एंबुलेंस में गया, जबकि दूसरे को एसएमओ ने ऑक्सीजन मुहैया करवा रेफर करवाया। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सक, स्टाफ नर्स व दो अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करके दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. कर्मबीर सिंह की ओर से दिए गए नोटिस में लिखा है कि शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक ने उन्हें जानकारी दी कि यहां दाखिल एक मरीज की हालत ठीक नहीं है। इस पर उन्होंने चिकित्सक को सुबह करीब साढ़े नौ बजे ही मरीज को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए जल्द बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर करने के आदेश दिए। इसके बाद चिकित्सक ने 10 बजकर 42 मिनट पर बताया कि रोडवेज की मिनी बस वाली एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर न होने के कारण रेफर नहीं किया जा रहा है। इस पर एसएमओ ने तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हुए स्टाफ नर्स को उस मरीज समेत दो को रेफर करने के आदेश दिए, क्योंकि दूसरे मरीज की हालत भी ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

इसके बाद एसएमओ ने ईएनटी व चालक को अपने कार्यालय में बुलाया और स्थिति की जानकारी ली। इस पर दोनों कर्मचारियों ने बताया कि मिनी बस वाली एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर का फ्लो मीटर टूटा हुआ है। इसकी नकारी उन्होंने एसएमओ को न देकर सोनीपत अधिकारियों का दे दी। इस पर एक मरीज निजी एंबुलेंस लेकर चला गया। इस पर एसएमओ ने चिकित्सक समेत स्टाफ नर्स, ईएनटी व चालक पर अस्पताल प्रशासन एवं मरीज को मानसिक, शारीरिक व आर्थिक नुकसान बताकर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया और दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा, ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed