फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   DMC went on leave, building sealing work not done

Sonipat News: डीएमसी गए छुट्टी पर, नहीं हुआ भवन सील का काम

Tue, 03 Jun 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 03 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
DMC went on leave, building sealing work not done
फोटो 06: सोनीपत में रेलवे रोड पर स्थित नगर निगम कार्यालय। संवाद - फोटो : kathua news
सोनीपत। नगर निगम के उप निगम आयुक्त के छुट्टी पर जाने से निगम क्षेत्र में बिना नक्शा पास करवाए बनाए जा रहे भवनों को सील करने का काम सोमवार को नहीं हो सका। सोमवार से सीलिंग व भवनों को गिराने की कार्रवाई की जानी थी। इसके लिए निगम प्रशासन की ओर से अपनी तैयारी पूरी कर ली गई थी, मगर ड्यूटी मजिस्ट्रेट उप निगम आयुक्त हरदीप सिंह के छुट्टी पर जाने पर भवनों को सील करने की तैयारी कागजों तक सीमित रह गई।
विज्ञापन

शहर में रातोंरात अवैध इमारतें बनकर तैयार हो गईं तो कुछ में निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है। बिना नक्शा पास कराए और अन्य नियमों के खिलाफ बन रही इमारतें सुरक्षा के मानक भी पूरा नहीं करती हैं। नगर निगम ने 90 ऐसे भवन चिह्नित किए हैं। इस पर आखिरी नोटिस जारी करके सोमवार से सीलिंग करने और भवनों को गिराने की तैयारी थी।
विज्ञापन

190 में 80 लोगों ने पास करवा लिया था नक्शा
इस मामले में दो माह पहले 170 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। 80 लोगों ने नगर निगम कार्यालय आकर नक्शा पास करवा लिया था। अब निगम आयुक्त से दूसरा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के लिए भवन निर्माण शाखा की ओर से पत्र लिखा जाएगा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगने के बाद कार्रवाई सिरे चढ़ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय से एक सप्ताह के लिए अवकाश लिया हूं। मुझे ड्यूटी मजिस्ट्रेट उस समय लगाया गया जब मेरा अवकाश पहले से ही मंजूर हो चुका था। हरदीप सिंह, उप निगम आयुक्त, नगर निगम।

नगर निगम की ओर से बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी थी। भवनों को सील किया जाना था। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। उप निगम आयुक्त के छुट्टी पर जाने की वजह से भवनों को सील करने व तोड़ने की कार्रवाई सिरे नहीं चढ़ सकी। -मंजीत दहिया, सहायक अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed