फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Diwali will be celebrated in the great conjunction of three yogas and five Rajyoga.

Sonipat News: तीन योग और 5 राजयोग के महासंयोग में मनेगी दिवाली

Sun, 12 Nov 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Diwali will be celebrated in the great conjunction of three yogas and five Rajyoga.
फोटो 01- पंडित अमित शौनक।
सोनीपत। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाई जाने वाली दिवाली पर इस बार 3 योग और 5 राजयोग के महासंयोग बन रहे हैं। दिवाली पर कई दशकों के बाद ये योग और राजयोग बन रहे हैं। इन राजयोग का निर्माण होने से यह पर्व जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है।
विज्ञापन

चिटाने वाली माता मंदिर के पुजारी पंडित अमित शौनक ने बताया कि अमावस्या तिथि रविवार को दोपहर ढाई बजे से शुरू होकर अगले दिन सोमवार को दोपहर पौने तीन बजे तक रहेगी। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन हमेशा अमावस्या तिथि के प्रदोष काल में किया जाता है। इस कारण 12 नवंबर को ही प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा होगी।
विज्ञापन


दशकों के बाद बन रहे ये शुभ योग

पंडित शौनक ने बताया कि दिवाली पर कई दशकों के बाद एक साथ कई शुभ योग और राजयोग बन रहे हैं। इनमें आयुष्मान, सौभाग्य और महालक्ष्मी योग बन रहे हैं। इसके अलावा गज केसरी, हर्ष, उभयचरी, काहल और दुर्धरा नामक पांच राजयोग बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन राजयोगों का निर्माण शुक्र, बुध, चंद्रमा, गुरु ग्रह की स्थितियों के अनुसार होगा। इन योग व राजयोग के महासंयोग के साथ इस बार की दिवाली बेहद खास रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जातकों पर यह रहेगा प्रभाव
गज केसरी योग : यह जातक को मान-सम्मान और लाभ देने वाला होता है।
हर्ष योग : यह धन में वृद्धि करता है और यश दिलाता है।
उभयचरी योग : यह सूर्यादि योगों में से एक है। इसके प्रभाव से व्यक्ति में साहस व निडरता आती है और नेतृत्व करने की क्षमता मिलती है।
काहल योग : यह अत्यंत दुर्लभ योगों में से एक है। यह योग जिनकी कुंडली में होता है वह अपने जोश और आत्मविश्वास से खूब धन, समृद्धि और सफलता प्राप्त करते हैं।

दुर्धरा योग : यह व्यक्ति को उन्नत अंतर्ज्ञान व मानसिक क्षमता प्रदान करता है। इससे वह चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सकता है।
आयुष्मान योग : सुबह से शाम 4:25 बजे तक रहेगा। विधि-विधान से पूजा करने से सौभाग्य व यश की प्राप्ति होती है।
सौभाग्य योग : इस योग का समय शाम 4:25 बजे से 13 नवंबर को दोपहर 3:23 बजे तक रहेगा। यह योग बेहद शुभ व मंगलकारी है। इसमें पूजन करने पर भाग्य में वृद्धि व सुख-समृद्धि आती है।
महालक्ष्मी योग : इस योग में पूजन विधि-विधान से किया जाए तो माता लक्ष्मी का आगमन व स्थायित्व दोनों ही प्राप्त होते हैं।
नोट : शनि अपनी स्वयं की राशि क्रम में विराजमान होकर शश राज योग बना रहे हैं और आयुष्मान व सौभाग्य योग का निर्माण भी कर रहे हैं।

लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

शुभ चौघड़िया
सुबह उषाकाल मुहूर्त (शुभ) : तड़के 5:02 से सुबह 6:41 बजे तक
चर : सुबह 8:04 से सुबह 9:25 बजे तक
लाभ : सुबह 9:25 से सुबह 10:25 बजे तक
अमृत : सुबह 10:45 से दोपहर 12:06 बजे तक
पूजन का समय
लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त : शाम 5:40 से शाम 7:36 बजे तक
वृषभ काल (स्थिर लग्न): शाम 5:32 से शाम 7:29 बजे तक
लक्ष्मी पूजन निशिता काल मुहूर्त : रात 11:39 से 12:30 बजे तक रहेगा, जिसकी अवधि 52 मिनट रहेगी।

अपराह्न मुहूर्त (शुभ) : दोपहर 1:26 से 2:47 बजे तक
शाम का मुहूर्त (अमृत, चर) : शाम 5:26 से रात 10:36 बजे तक

रात्रि मुहूर्त (लाभ) : देर रात्रि 1:44 से तड़के 3:23 बजे तक

फोटो 01- पंडित अमित शौनक।

फोटो 01- पंडित अमित शौनक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed