{"_id":"68f53386e7368c808b0cf0d4","slug":"diwali-lights-illuminate-the-city-causing-traffic-jams-sonipat-news-c-197-1-snp1003-144023-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दीपावली पर रोशनी से सजा शहर, जाम के कारण हो रही मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दीपावली पर रोशनी से सजा शहर, जाम के कारण हो रही मुसीबत
Mon, 20 Oct 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो 23 : सोनीपत के गन्नौ शहर में देवीलाल चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
गन्नौर। दिवाली पर्व को लेकर शहर की रौनक बढ़ गई है। रेलवे रोड, मुख्य बाजार और रेलवे स्टेशन परिसर को रंग-बिरंगी फैंसी लाइटों और झालरों से सजाया गया है। शहर में दीपावली की चमक चारों ओर नजर आ रही है।
दुकानों पर मिठाइयों, सजावटी सामान, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। व्यापारी भी बिक्री बढ़ने से काफी खुश नजर आ रहे हैं। शाम के समय बाजारों में इतनी भीड़ हो गई है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
भारी ट्रैफिक और भीड़ के कारण कई जगहों पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन और नगर पालिका ने मिलकर विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस कर्मियों को मुख्य बाजारों, चौक-चौराहों और रेलवे रोड पर तैनात किया गया है। जिससे यातायात सुचारु बना रहे।