फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Divyang cricket competition begins today, teams from 7 states will participate

दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज, 7 राज्यों की टीमें लेंगी भाग

Fri, 24 Jun 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Divyang cricket competition begins today, teams from 7 states will participate
सोनीपत विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकल चैलेंज के अ? - फोटो : Sonipat
दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकल चैलेंज के अध्यक्ष व उत्तरी क्षेत्र के मुख्य (हेड) पदम सिंह चौहान ने कहा कि मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल में उत्तरी क्षेत्र की दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन डिफ्रेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरियाणा व ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकल चैलेंज की तरफ से 24 से 26 जून तक होगा। जिसमें सात राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। वह वीरवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 7 राज्यों हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे। पदम सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को सांसद रमेश कौशिक करेंगे। 3 दिवसीय प्रतियोगिता में रोजाना दो मुकाबले होंगे । प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। उन्होंने बताया कि आर्थिक सहयोग न मिलने के कारण दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतियोगिता में डिफ्रेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश कुमार सेन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्तरी क्षेत्र के दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर पंजाब टीम के कप्तान अवतार सिंह, खिलाड़ी सोनू, हरियाणा टीम से राजबीर सिंह, मनीष, उत्तराखंड से कुलदीप, बेंगलूरू से चेतन, पवन, अवनीश व सभी टीमों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed