फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Disturbed by the foul smell, the orthopedic specialist saw patients in the eye room

Sonipat News: दुर्गंध से परेशान हड्डी रोग विशेषज्ञ ने नेत्र कक्ष में देखे मरीज

Thu, 14 Aug 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 14 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Disturbed by the foul smell, the orthopedic specialist saw patients in the eye room
फोटो 41: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में अपने कक्ष के बाहर बैठकर मरीजों का उपचार करते ईएनटी विशेषज
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत कोसों दूर है। चिकित्सक कक्ष के पीछे सीवर खुला होने से दुर्गंध इतनी आ रही है कि बुधवार को हड्डी विशेषज्ञ डाॅ. विपिन दलाल ने नेत्र चिकित्सक कक्ष में बैठकर ओपीडी लगाई।
विज्ञापन

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप लाकड़ा ने अपने कक्ष के बाहर बैठक मरीजों का उपचार किया। दूसरी तरफ आपातकालीन के लघु ऑपरेशन कक्ष में छत से कई दिन से पानी टपक रहा है। अस्पताल की इमारत जर्जर होने के कारण कई हिस्सों में पानी टपकने व सीलन की समस्या है।
विज्ञापन

मरीजों के उपचार करने वाले अस्पताल को खुद के उपचार की आवश्यकता है। अस्पताल का आपातकालीन कक्ष खुद बीमार पड़ा हुआ हैं। भर्ती मरीज को अपने उपचार के साथ छत से टपकने वाले पानी का ध्यान रखना पड़ रहा है। कक्ष में दिन-रात पानी टपकता रहता है। दीवार में सीलन की वजह से करंट लगने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल का भवन काफी पुराना हो चुका है। छत से पानी टपकने की समस्या का मामला संज्ञान में आया है। जल्द मरम्मत का काम करवाया जाएगा। सीवर की समस्या को देर शाम को दूर करवा दिया गया है। -डाॅ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed