{"_id":"672dffaa2d7ddf5b510ada96","slug":"district-players-will-show-their-talent-in-inter-university-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1007-127371-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
Sat, 09 Nov 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कुरुक्षेत्र में 25 से 30 नवंबर तक होने वाली अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट शिक्षण महाविद्यालय, जाहरी रोड के आठ खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे।
खिलाड़ियों का चयन अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ है। यह प्रतियोगिता मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में 26 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। इसकी बास्केटबॉल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर लौटी टीम का भी महाविद्यालय में स्वागत किया गया।
साउथ प्वाइंट समूह के अध्यक्ष दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में जूडो में आदित्य, बास्केटबॉल में अभिषेक, आदित्य कुमार व विनय, एथलेटिक्स के 400 मीटर दौड़ में प्रिंस, भाला फेंक में प्रवीन आंतिल, कबड्डी में अमरेश व क्रिकेट में प्रिंस का चयन विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। यह खिलाड़ी अब 25 से 30 नवंबर तक कुरुक्षेत्र में होने वाली अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में डीसीआरयूएसटी का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खत्री ने बताया कि अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया था। महाविद्यालय की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर रजत पदक जीता था। बास्केटबाॅल टीम में अंश, अभिषेक, विनय, आदित्य कुमार, आदित्य, विनय दहिया व कुणाल शामिल थे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा व कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।