फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District Level Geeta Mahotsav-2024

Sonipat News: गीता महोत्सव में नजर आएगा कर्म, भक्ति व ज्ञान का संगम

Sun, 08 Dec 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Dec 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
District Level Geeta Mahotsav-2024
फोटो 12- सोनीपत के सुभाष स्टेडियम की दीवार पर गीता जयंती महोत्सव को लेकर चित्रकारी करते पेंटर।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की शृंखला में एक बार फिर कर्म, भक्ति व ज्ञान का संगम नजर आएगा। जिलास्तर पर सुभाष स्टेडियम में 9 से 11 दिसंबर तक तीन दिवसीय गीता महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। जिलास्तरीय गीता महोत्सव प्रेरणादायी होने के साथ भव्य और आकर्षक होगा।
विज्ञापन

जिलास्तरीय गीता महोत्सव के तीनों दिन विभिन्न विभागों व सामाजिक संगठनों की तरफ से प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें पात्रों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शिक्षण संस्थानाें के विद्यार्थी व लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां देंगे। गीता पूजन, हवन के बाद सेमिनार होगा, जिसमें वक्ता श्रीमद्भगवद गीता के महत्व पर व्याख्यान देंगे। विद्यार्थियों की तरफ से गीता का श्लोकोच्चारण किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण लीला व गीता पर आधारित होंगे।
विज्ञापन

श्रीमद्भगवद गीता का संदेश दे रहीं दीवारें

गीता जयंती महोत्सव को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा। सुभाष स्टेडियम की दीवारों को श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों व चित्रों से सजाया गया है। यह पेंटिंग लोगों को नई सीख दे रहीं हैं। समापन समारोह में भव्य दीपोत्सव के लिए में एक दीवार सजाकर तैयार की गई है, जहां हजारों की संख्या में दीपक जलाए जाएंगे। इसी दिन सभी ग्राम पंचायत व जिले के सभी मंदिरों में भी दीपोत्सव के कार्यक्रम होंगे। 11 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से जिलावासी ग्लोबल श्लोकोच्चारण में भागीदार बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लजीज व्यंजनों का चखेंगे स्वाद, रक्तदान का देंगे संदेश
महोत्सव में देसी खान पान के साथ मुरथल के मशहूर नव ग्रामीण ढाबा की तरफ से विशेष स्टाॅल लगाया जाएगा। लोग गोहाना की मातूराम की जलेबी व सोनीपत शहर के मशहूर प्यारेलाल के पेड़े का स्वाद चखेंगे। महोत्सव में स्वास्थ्य जांच के साथ ही विभिन्न संस्थाओं की तरफ से रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग व जिला आयुष विभाग की तरफ से विभिन्न स्टाल लगाए जाएंगे।
कृषि विभाग प्राकृतिक खेती के लिए करेगा जागरूक

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की तरफ से एक विशेष जोन तैयार किया गया है। इसमें देसी बीजों से लेकर जिले में प्राकृतिक खेती करने वाले बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। जिला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से 10 से अधिक स्टॉल कृषि व किसानों को जानकारी देने के लिए तैयार किए गए हैं।
जाने-माने कलाकार देंगे प्रस्तुति
महोत्सव में पदम विभूषण से अलंकृत एवं संगीत के नए वाद्य यंत्र नव स्वर रागनी की खोज करने वाले अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार सुभाष चंद्र घोष समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगे। विख्यात कत्थक नृत्यांगना मनसा गौतम प्रतिदिन अपनी प्रस्तुति देंगी। उद्घाटन समारोह में प्रदेश का प्रसिद्ध नटराज ग्रुप अपनी प्रस्तुति देगा। हरियाणा की मशहूर बिन पार्टी व कच्ची घोड़ी पार्टी लोगों का लगातार मनोरंजन करेंगी। स्कूलों व कॉलेज के विद्यार्थी भी मंच पर प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में जिला के चार स्कूलों के बैंड शामिल रहेंगे।

भव्य होगी गीता शोभा यात्रा, शहर में जगह-जगह होगा स्वागत

महोत्सव में 11 दिसंबर को निकाली जाने वाली गीता शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने कमान अपने हाथ में ली है। धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं अपनी झांकियां लेकर इस शोभायात्रा में शामिल होंगी। सेक्टर-15 सामुदायिक केंद्र से शुरू होकर, सेक्टर 14 मार्केट गांधी चौक, बस अड्डा, मामा भांजा चौक, गीता भवन चौक, गोहाना रोड फ्लाईओवर, तिरंगा चौक होते हुए सुबह स्टेडियम पहुंचेगी। शोभायात्रा के लिए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की तरफ से जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। 14 से ज्यादा स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।



------------
जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव भव्य होगा। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व सोनीपत विधायक निखिल मदान बतौर मुख्यातिथि प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। दूसरे दिन सेमिनार में खरखौदा विधायक पवन खरखौदा व गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान मुख्य अतिथि होंगे। अंतिम दिन शोभा यात्रा को राई विधायक कृष्णा गहलावत हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली मुख्य अतिथि होंगे।
-डॉ. मनोज कुमार, उपायुक्त, सोनीपत।

फोटो 12- सोनीपत के सुभाष स्टेडियम की दीवार पर गीता जयंती महोत्सव को लेकर चित्रकारी करते पेंटर।

फोटो 12- सोनीपत के सुभाष स्टेडियम की दीवार पर गीता जयंती महोत्सव को लेकर चित्रकारी करते पेंटर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed