फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District level employment fair today, government employment from ITI pass out

Sonipat News: जिलास्तरीय रोजगार मेला आज, आईटीआई पास आउट को मिलेगा रोजगार

Sun, 20 Oct 2024 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
District level employment fair today, government employment from ITI pass out
विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत।
सोनीपत। राजकीय औद्योगिक संस्थान (आईटीआई), सोनीपत में सोमवार को जिलास्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान व कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त निदेशक संजीव शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सहायक शिक्षुता सलाहकार एवं राजकीय औद्योगिक संस्थान सोनीपत के प्राचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में 60 से अधिक औद्योगिक ईकाइयों के प्रतिनिधि युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के पास आउट छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। मेले में भाग लेने वाली औद्योगिक ईकाइयों से विभिन्न व्यवसायों की प्लेसमेंट के लिए 1826 व अप्रेंटिसशिप की 1040 रिक्तियों बारे मैनपावर की मांग आ चुकी है। रोजगार मेले में राई, कुंडली व गनौर औद्योगिक एसोसिएशन के प्रधान राकेश छाबड़ा, धीरज चौधरी व रविंदर कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

अप्रेंटिसशिप एंड प्लेसमेंट अधिकारी मेजर संजय श्योराण ने बताया कि सोनीपत जिला अप्रेंटिसशिप लगवाने के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उनके नेतृत्व में जिले की सभी 13 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम औद्योगिक इकाइयों का सर्वे करने का कार्य कर रही है। यह टीम औद्योगिक इकाइयों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण करने में सहायता करेगी। उन्होंने बताया कि अप्रेंटिस के दौरान स्टाइपेंड के तौर पर 8050 रुपये मिलते हैं, जिसमें 1500 रुपये बैंक एकाउंट में डीबीटी के माध्यम से दिए जाते हैं। जो छात्र निजी संस्थानों में अप्रेंटिस कर रहे हैं, उन्हें दो लाख रुपये तक का ग्रुप मेडिकल बीमा करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed