फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District hospital does not have vitamin A medicine for eight months, parents are worried

Sonipat News: जिला अस्पताल में आठ माह से विटामिन ए की दवा नहीं, अभिभावक परेशान

Mon, 11 Aug 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
District hospital does not have vitamin A medicine for eight months, parents are worried
फोटो 12: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में टीकाकरण कक्ष के बाहर विटामिन ए की डोज न होने का चस्पाया ग - फोटो : mathura
सोनीपत। जिला अस्पताल में आठ माह से विटामिन ए की दवाओं का टोटा है। बच्चों को चर्म और आंख से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण के साथ यह दवा पिलाई जाती है। ऐसे में दवा की किल्लत से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन खतरे में पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन के तहत से 0-5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण के समय पिलाई जाने वाली विटामिन ए की दवा की डोज पिलाना जरूरी किया है। बच्चों को दवा की डोज पिलाने के लिए अभिभावक अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन दवा का स्टॉक उपलब्ध नहीं होने से उनको निराश होना पड़ रहा है। आमतौर पर जिला नागरिक अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में रोजाना सैकड़ों बच्चों का टीकाकरण होता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में जनवरी से विटामिन ए का स्टॉक उपलब्ध नहीं है। विटामिन ए दवा अल्सर को बढ़ने से और कैंसर को रोकने में भी मददगार होती है। इसकी कमी से आखों की रोशनी पर असर पड़ने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



6 महीने के अंतराल में दवा पिलाना जरूरी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के चार्ट के मुताबिक बच्चे को पांच साल तक 6 महीने के अंतराल में विटामिन ए की दवाई पिलाई जाती है। शुरू में दवाई 0 से 9 महीने के अंतराल में पिलाई जाती है। 16 वें महीने में दूसरी ड्रॉप पिलाने का समय है। 6 महीने में पांच साल तक यह दवाई पिलाई जाती है।


विटामिन ए की दवा सोनीपत ही नहीं, देश में नहीं है। विटामिन ए जनवरी से खत्म है। विभाग की ओर से विटामिन ए की दवा खत्म होने के बारे में बता रखा है।
- डॉ. नीरज यादव, जिला टीकाकरण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed