फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District dies from Corona after 60 days, 49 new patients found

जिले में 60 दिन बाद कोरोना से मौत, 49 नए मरीज मिले

Fri, 02 Apr 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
District dies from Corona after 60 days, 49 new patients found
सोनीपत। जिले में 60 दिन बाद शुक्रवार को कोरोना से मौत का मामले सामने आया है, वहीं, स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 49 नए मरीज मिलने और 27 के ठीक होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल जिले में 429 सक्रिय मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 19 स्थानों पर 5310 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 15796 और ठीक होने वालों की संख्या 15280 पहुंच चुकी है। शुक्रवार को गांव पुगथला निवासी 73 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 87 हो चुकी है। डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि संक्रमण लगातार बढ़ने लगा है। इसलिए लोग लापरवाही छोड़ पहले की तरह नियमों का पालन करें। दो गज की दूरी और मास्क पहनें।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि शुक्रवार को गांव जुआं में एक, खांडा में एक, सेक्टर-14 में दो, रेहड़ा बस्ती गन्नौर में एक, गन्नौर में एक, खेड़ी गुज्जर में दो, शेखपुरा में एक, गांधी नगर गन्नौर में एक, एक्सिस बैंक गन्नौर में एक, छोटी मंडी गन्नौर में तीन, नमस्ते चौक गन्नौर में दो, खरखौदा के वार्ड-13 में एक, छपरा में एक, बली गांव में एक, गोहाना शहर में एक, बुटाना-मुंडलाना में दो, जठेड़ी में एक, असदपुर गढ़ी में एक, सबोली में एक, सेक्टर-23 में एक, पटेल नगहर में एक, सेक्टर-13 में एक, माडल टाउन में एक, मालवीय नगर में एक, कल्याण नगर में दो, बहालगढ़ में एक, छोटी मस्जिद में दो, पुगथला में एक, जमालपुरा में एक, जनता स्कूल गन्नौर के पास एक, सेक्टर-12 में एक, राजकीय पॉलिटेक्निक सोनीपत में दो, मयूर विहार गली नंबर-4 में एक व गली नंबर-5 में एक, गढ़ी ब्राह्मणान में एक, ओमैक्स सिटी में एक, डिवाईन सिटी गन्नौर में एक, खेड़ी शाहपुर में एक मरीज संक्रमण की चपेट में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 स्थानों पर 2762 बुजुर्गों समेत 5310 को लगाई वैक्सीन
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। विभाग की ओर से जिला नागरिक अस्पताल समेत 19 स्थानों पर वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया। शुक्रवार को 2762 बुजुर्गों, 255 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से ज्यादा आयु के 2248 मरीजों समेत 5310 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जिले में फिर से मरीज बढ़ने लगे हैं। ऐसे में हमें दो गज की दूरी रखने के साथ मास्क पहनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed