{"_id":"6750293d97d97371e4026602","slug":"district-councilors-staged-sit-in-protest-demanding-to-improve-health-services-in-sonipat-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने की मांग, जिला पार्षदों ने दिया धरना; उप सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने की मांग, जिला पार्षदों ने दिया धरना; उप सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन
Wed, 04 Dec 2024 03:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 04 Dec 2024 03:34 PM IST
सार
जिला पार्षद देवेंद्र कुमार का आरोप है कि अस्पताल में ईसीजी मशीन को चलाने के लिए प्रशिक्षक स्टाफ तक नहीं है। चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के सहारे काम चलाया जा रहा है। गांवों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोल रखे हैं, अधिकतर केंद्रों में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन तक नहीं है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने की मांग को लेकर जिला पार्षदों ने बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम उप सिविल सर्जन डाॅ. योगेश गोयल को ज्ञापन सौंपा। जिला पार्षद संजय बड़वासनी व संत कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त नहीं किया जा रहा। सोनीपत में न सिविल सर्जन है और न ही प्रधान चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारियों के अभाव में जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कैसे मिल सकती है। जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन को संचालित करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट तक नहीं है। करीब तीन साल से अल्ट्रासाउंड मशीन एक डिब्बे में सील बंद है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी अस्पताल संचालकों के साथ सांठगांठ कर रखी है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
जिला पार्षद देवेंद्र कुमार का आरोप है कि अस्पताल में ईसीजी मशीन को चलाने के लिए प्रशिक्षक स्टाफ तक नहीं है। चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के सहारे काम चलाया जा रहा है। गांवों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोल रखे हैं, अधिकतर केंद्रों में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन तक नहीं है। साथ ही स्टाफ की पूरी व्यवस्था तक नहीं है।
विज्ञापन
सरकार जनहित के कल्याण को नजरअंदाज कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी मांग है कि सांसद व विधायक की तर्ज पर आम जनता को भी सही इलाज मुहैया कराना चाहिए। जिससे लोगों को इलाज के लिए दर-दर भटकना न पड़े। इस दौरान अटेरना के सरपंच रविंद्र व मनीष सैनी भी मौजूद रहे।