{"_id":"673d0b21867314d9e1036704","slug":"district-councilors-and-block-committee-members-will-start-a-72-hour-hunger-strike-from-tomorrow-sonipat-news-c-197-1-snp1003-127949-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कल से 72 घंटे की भूख हड़ताल शुरू करेंगे जिला पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कल से 72 घंटे की भूख हड़ताल शुरू करेंगे जिला पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्य
Wed, 20 Nov 2024 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि पंचायती राज की सबसे बड़ी पंचायत जिला परिषद व ब्लॉक समिति को अधिकार दिए जाए। अधिकारों की मांग को लेकर सभी पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्य मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बावजूद उनकी अनदेखी की गई है। अधिकारों के लिए जिला पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्य 21 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला परिषद कार्यालय में 72 घंटे की भूख हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम अपने खून से पत्र लिखकर उपायुक्त को सौंपा जाएगा।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्यों को गांवों में विकास के लिए सांसद व विधायक की तर्ज पर वर्ष में एक बार कोटा दिया जाए। विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से बहुत कम ग्रांट दी जा रही है। उनकी सरकार से मांग है कि प्रत्येक जिला पार्षद काे ग्रांट के अतिरिक्त एक करोड़ रुपये और ब्लॉक समिति सदस्य को 50 लाख रुपये वार्षिक मुहैया करवाया जाए, जिससे वह विकास कार्य करवा सकें। डीपीसी का दोबारा से गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान व उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पंचायती राज को मजबूत किया जाए, अन्यथा सरकार इसे पूर्ण रूप से खत्म करें।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने पंचायती राज संस्था में जीएसटी घोटाले के आरोप लगाए। उन्होंने कहा जीएसटी के साथ ई-रिक्शा खरीद में भी गड़बड़झाला हुआ है। उन्होंने कहा कि 50 हजार रुपये कार्य के दो-दो लाख रुपये तक के बिल काट दिए जाते हैं। इस मामले में उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। ब्लॉक समिति सदस्य विकास शर्मा ने कहा कि पंचायती राज में इंजीनियरिंग शाखा के कामों की जांच कराई जानी चाहिए। सोनीपत ब्लॉक समिति की दो साल में छह बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई भी कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया है। उनके साथ ब्लॉक समिति सदस्य जोगेंद्र, सचिन, जिला पार्षद प्रतिनिधि यशपाल भी मौजूद रहे।