{"_id":"65aab1fcde58388269074683","slug":"district-councilor-demonstrated-with-villagers-wearing-black-clothes-to-get-possession-of-plots-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12640-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्लॉटों पर कब्जा दिलाने को लेकर ग्रामीणाें संग जिला पार्षद ने काले कपड़े पहन किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्लॉटों पर कब्जा दिलाने को लेकर ग्रामीणाें संग जिला पार्षद ने काले कपड़े पहन किया प्रदर्शन
Fri, 19 Jan 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत लघु सचिवालय में गांव जुआं के ग्रामीणों के साथ काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करते जिला पार्षद
सोनीपत। गांव जुआं के बीपीएल परिवारों को साथ लेकर 100-100 गज के प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की मांग करते हुए जिला पार्षद संजय बड़वासनी शुक्रवार को काले कपड़े पहनकर जिला परिषद की बैठक में पहुंचे। बैठक से पहले ग्रामीणों ने मांगों को लेकर रोष जताया। उनका कहना था कि प्लॉटों की मांग को लेकर ग्रामीण ढाई माह से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार व प्रशासन की ओर से सुनवाई नहीं की जा रही है।
जिला पार्षद ने कहा कि बीपीएल परिवारों को प्लाॅट देने के लिए वर्ष 2009 में रजिस्ट्री दे दी गई थी, लेकिन प्लॉटों पर कब्जा नहीं दिलाया गया। ग्रामीण 14 वर्षों से न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर विवश है। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि अधिकारी पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं गंभीरता से नहीं ले रहे। उन्होंने जुआ गांव के बीपीएल परिवारों को प्लॉटों पर कब्जा दिलाने के देरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी ठीक ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण आम जनता को लगातार कठिनाई हो रही है। इस दौरान रमेश, भोला, प्रदीप लारा, राजवीर, संदीप, प्रदीप, सुमित, जयपाल, शकुंतला सुमित्रा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।