फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Distressed by the power crisis, people demonstrated at Sarang Road, Gandhi Nagar and SDM office

बिजली संकट से बिफरे लोगों ने सारंग रोड, गांधी नगर व एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Sat, 30 Apr 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Distressed by the power crisis, people demonstrated at Sarang Road, Gandhi Nagar and SDM office
गन्नौर के गांधी नगर में बिजली किल्लत से परेशान होकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
बिजली संकट से जिलेभर में लोगों को परेशानी हो रही है। गर्मी में हर घंटे बिजली के कट लगने के कारण लोगों को चैन नहीं मिल रहा है। बिजली निगम की ओर से शहर में छह घंटे के कट लगा रखे हैं। लोगों का कहना है कि अघोषित कटों की संख्या इससे भी ज्यादा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र व औद्योगिक क्षेत्र के हालात इससे भी बुरे हैं। बिजली के कटों की वजह से शहर में पेयजल संकट भी गहराया हुआ है। बिजली कटों के विरोध में शुक्रवार को सारंग रोड पर दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग की। दुकानदार मनमोहन, अनिल कपूर, सतीश, राजेश, विक्की और संदीप गोयल ने बताया कि उनकी बिजली के उपकरणों को ठीक करने की दुकानें हैं। शहर और गांवों से लोग अपने खराब उपकरण लेकर पहुंचते हैं, लेकिन बिजली नहीं होने के कारण से उपकरण ठीक नहीं पाते। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांधी नगर में बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
शहर के वार्ड 2 गांधी नगर में आए दिन बिजली के तारों में चिंगारी उठने से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जर्जर तारों की वजह से तारों में चिंगारी उठा रही है। बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को वार्ड नं. 2 के लोग उपमंडल अधिकारी आदित्य कुंडू से मिले। उन्होंने बताया कि वार्ड में ट्रांसफार्मर व बिजली केबल बार-बार खराब हो रही है। तारें इतने जर्जर हैं कि किसी भी हादसा हो सकता है। इस पर उपमंडल अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली संबंधित समस्याओं को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली किल्लत से परेशान किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गन्नौर। बिजली किल्लत से परेशान किसानों ने शुक्रवार को एकत्रित होकर बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों एसडीएम सुरेंद्र दून को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान नेता वीरेंद्र पहल, सोनू, सचिन, सुनील, प्रकाश, राजेंद्र, जगबीर ने बताया कि उन्होंने सब्जियों की फसलें उगा रखी हैं। इस समय फसलों में सिंचाई की जरूरत है, लेकिन बिजली कटों की वजह से उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, जिससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं। उन्होंने ज्ञापन से माध्यम से बिजली सप्लाई को बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटों का संभावित शेड्यूल
शहरी क्षेत्र :साढ़े छह घंटे
रात 2 से 3 बजे
सुबह 5 से 6 बजे
सुबह 8 से 8.30 बजे
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे
दोपहर बाद 3.30 से 5.30 बजे तक
औद्योगिक क्षेत्र : आठ घंटे
रात 8 से सुबह 4 बजे तक
ग्रामीण क्षेत्र : चार घंटे
12 से एक बजे
तीन से चार बजे
सात से आठ बजे
11 से 12 बजे
मुख्यालय से शेड्यूल के मुताबिक ही कट लगाए जा रहे हैं। पीछे से बिजली की किल्लत बनी हुई है। शहर में साढ़े छह और औद्योगिक क्षेत्रों में आठ घंटे के कट लगाए जा रहे हैं।
संदीप जैन, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed