फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dispute in two party, firing, three injured

न्यू तारानगर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन को लगी गोली तो तीन अन्य घायल

Mon, 25 Jan 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
dispute in two party, firing, three injured
सोनीपत। शहर के न्यू तारानगर में दो पक्षों के विवाद में जमकर डंडे चलने के साथ ही फायरिंग भी की गई। फायरिंग में डेयरी संचालक व दूसरे पक्ष के दो युवकों को गोली लगी है। तीनों को अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में डेयरी संचालक के माता-पिता व पत्नी को भी डंडों से घायल करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

न्यू तारानगर में रविवार देर रात दो पक्षों में फायरिंग के साथ ही जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोगों को गोली लगी है। वहीं तीन अन्य डंडों से हमले के कारण घायल हैं। मामले में एक पक्ष से घायल सुंदर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह सरगथल का रहने वाला है और न्यू तारानगर में रहकर डेयरी चलाता है। रविवार रात को करीब नौ बजे उसका ममेरा भाई जनता कालोनी निवासी अनुज उसके घर आया था। इसी दौरान मूलरूप से गांव सिटावली फिलहाल उत्तम नगर निवासी पार्थिव अपने साथी गांव जठेड़ी के दीपक व अन्य के साथ आ गया। आरोपियों ने गली में आकर उसकी डेयरी के बारे में पूछा तो वह बाहर आ गया। उसके बाहर निकलते ही हमलावरों ने हमला कर दिया। उन्होंने उस पर गोली चला दी। जो उसके पैरों में जाकर लगी। वही उसे बचाने आए पिता धर्मपाल, मां पताशो व पत्नी मीनू पर डंडों से हमला कर दिया। बाद में फरार हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में दो नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के पार्थिव और दीपक को भी गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्थिव के पैर व दीपक के पेट के नीचे गोली लगी है। मामले में पार्थिव के बयान पर सुंदर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनका कहना है कि वह लेनदेन के मामले में गली में गए थे। जहां पर उन पर हमला किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
न्यू तारानगर में गोली लगने से दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हैं। वहीं तीन अन्य को डंडे से चोट मारी गई है। जिस पर दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- दर्पण सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed