फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dish antenna worth Rs 20 lakh sent from container to Patna missing

Sonipat News: कंटेनर से पटना भेजी 20 लाख रुपये की डिश एंटीना गायब

Thu, 28 Nov 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 28 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dish antenna worth Rs 20 lakh sent from container to Patna missing
कुंडली थाना क्षेत्र से बिहार के पटना कंटेनर से भेजी गई 20 लाख रुपये की डिश एंटीना गायब हो गई। आरोप है कि कंटेनर मालिक ने ही अमानत में खयानत की है। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ओम लॉजिस्टिक्स लिमिटेड कंपनी के अधिकारी भगवत सिंह ने बताया कि उन्होंने 24 नवंबर को मेसर्स रोड एक्सप्रेस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड से एक कंटेनर मंगाया था। इसका किराया कुंडली बॉर्डर से लेकर पटना तक 76 हजार रुपये तय किया गया था। उन्होंने कंपनी को 66,932 रुपये एडवांस जमा करवा दिए थे। इसके बाद कंटेनर में 20,24,703 रुपये की डिश एंटीना लोड की थी। यह डिश एंटीना भारती एयरटेल कंपनी को देनी थी। आरोप है कि कुंडली से कंटेनर को रवाना करने के बाद कंटेनर व उनका माल दोनों गायब हैं। जब उन्होंने कंटेनर कंपनी के मालिक रविंद्र से बातचीत की तो उन्होंने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि वह तीन हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से होल्डिंग चार्ज की मांग कर रहा है। डिश एंटीना भेजने को कहा, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। अब उनसे बार-बार रुपयों की मांग की जा रही है। कंपनी के मालिक से परेशान होकर पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed