फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Discussion on examination: Live telecast will be shown to students of class 6 to 12

परीक्षा पर चर्चा : कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दिखाएंगे लाइव प्रसारण

Sun, 09 Feb 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 09 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Discussion on examination: Live telecast will be shown to students of class 6 to 12
सोनीपत। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों से बातचीत करेंगे। इस दौरान परीक्षा के तनाव को कम करने, परीक्षा बेहतर तरीके से देने और उसमें सफल होने के मूल मंत्र देंगे। कक्षा 6 से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी इस कार्यक्रम को देख व सुन सकेंगे, स्कूल प्रभारियों को इसकी व्यवस्था करनी होगी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर उचित निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 10 फरवरी को सुबह 11 बजे से एजुसेट, विभिन्न हिंदी टीवी चैनलों व डिजिटल मीडिया पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों के साथ बातचीत कार्यक्रम का यह आठवां संस्करण रहेगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह बना हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया का कहना है कि इस संबंध में डाइट प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारियों, सभी सहायक परियोजना समन्वयक, बीआरसी, एबीआरसी व सभी स्कूल प्राचार्यों को अवगत कराते हुए कार्यक्रम देखने व सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम विद्यार्थियों को लाइव दिखाया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में की गई थी शुरुआत

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की वर्ष 2018 में शुरुआत की गई थी। उसके बाद से हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करते हैं। शिक्षकों का कहना है कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को तनाव मुक्त माहौल तैयार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों पर आने वाले परीक्षा के तनाव को कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले के सभी वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च व माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को दिखाया जाएगा। इस संबंध में डाइट प्राचार्य, एपीसी, सभी बीईओ व प्राचार्यों को अवगत करा दिया गया है। कार्यक्रम को लेकर स्कूलों में व्यवस्था पूरी कर ली गई है।

- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed