{"_id":"6627fcb1d9d969b22002e248","slug":"discussion-on-development-of-sonipat-metropolis-suggestions-sought-to-solve-problems-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117306-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत महानगर के विकास पर की चर्चा, समस्याओं के समाधान के लिए मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत महानगर के विकास पर की चर्चा, समस्याओं के समाधान के लिए मांगे सुझाव
Tue, 23 Apr 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भारत विकास परिषद की सोनीपत शाखा की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित निजी विश्वविद्यालय में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका विषय सोनीपत महानगर का विकास रहा। मुख्य अतिथि नगर निगम के आयुक्त विश्राम कुमार मीणा रहे।
सोनीपत शाखा के अध्यक्ष डाॅ. आरके गुप्ता ने परिषद के उद्देश्य से अवगत करवाया। नगर निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि सोनीपत महानगर प्राधिकरण बनेगा। उन्होंने शहर के सुंदरीकरण, साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, ड्रेन-6 को बंद करने व नगर निगम की भविष्य में सड़क निर्माण की योजनाओं, शहर के पार्कों के सुंदरीकरण, बंद तालाबों को फिर से जीवित करने जैसी योजनाओं पर प्रकाश डाला। निगम आयुक्त मीणा ने परिचर्चा में शामिल सदस्यों से शहर की समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान के लिए सुझाव भी मांगे। सदस्यों ने शहर में पार्किंग, लावारिस पशुओं, बस अड्डे पर साफ-सफाई, एटलस रोड, कच्चे क्वार्टर में अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइटों व टूटी सड़कों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। सदस्यों ने समस्याओं के निपटान और शहर के सुंदरीकरण में सुझाव देने के साथ ही पूरा सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। निगम आयुक्त ने समस्याओं को ध्यान से सुना व विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही हल निकाला जाएगा।
चर्चा से पूर्व शाखा अध्यक्ष आरके गुप्ता, राकेश अग्रवाल, प्रबुद्धि शाखा की अध्यक्ष शारदा रेलन, राजमार्ग शाखा के उपाध्यक्ष हरिओम उपाध्याय व माधव शाखा के अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने मुख्यातिथि को पौधा भेंट कर स्वागत किया। पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। इस दौरान हिंदू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के प्रधान राजीव अग्रवाल, हिंदू कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डा. रचना गुप्ता कॉलेज, नीरज शर्मा, मुरथल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डाॅ. अशोक शर्मा, आशीष गुप्ता व समाज के अन्य प्रबुद्ध वर्ग ने परिचर्चा में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।