फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Disclosure: Beating before murder, sharp weapon and 23 injury marks found on the body

खुलासा : हत्या से पहले की पिटाई, शरीर पर मिले तेजधार हथियार व चोट के 23 निशान

Sat, 07 Sep 2024 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Disclosure: Beating before murder, sharp weapon and 23 injury marks found on the body
गन्नौर। आहुलाना-ढिंडार रोड पर युवक का अधजला शव मिलने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि युवक की हत्या से पहले उसकी जमकर पिटाई की गई थी। तेज हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए थे, इससे युवक के गले, मुंह व हाथ के कई हिस्सों में कटने सहित चोट के 23 निशान मिले हैं। आरोपियों ने हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। दूसरी तरफ पुलिस ने अंकित को ढूंढकर उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं जोड़ते हुए अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट गन्नौर इंचार्ज एसआई मनीष कुमार ने बताया कि गांव राजपुर निवासी अंकित के परिवार ने भले ही आहुलाना-ढिंडार रोड पर मिले अधजले शव की पहचान अंकित के तौर पर कर ली थी, लेकिन पुलिस लगातार अंकित को ढूंढने का प्रयास करती रही। इस बीच पुलिस को कामयाबी मिली और अंकित नाबालिग लड़की के साथ गन्नौर से पकड़ा गया। पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए लड़की के परिजनों ने भी अंकित पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं जोड़ते हुए गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

घटना स्थल के पास से गुजरे वाहन चालकों से भी पूछताछ

गन्नौर थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल के पास से गुजरने वाले लगभग सभी वाहन चालकों का पता लगा कर उनसे पूछताछ की, लेकिन अधिकतर चुलकाना श्याम बाबा मंदिर में या तो दर्शन करने जा रहे थे या वहां से वापस लौट रहे थे। किसी भी वाहन चालक को घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। इस वजह से पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, हालांकि पुलिस के प्रयास लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed