फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Disabled students will also be able to avail the benefits of the schemes, certificates will be made

Sonipat News: दिव्यांग विद्यार्थी भी उठा सकेंगे योजनाओं का लाभ, बनेंगे प्रमाण पत्र

Wed, 28 Aug 2024 08:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Aug 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
Disabled students will also be able to avail the benefits of the schemes, certificates will be made
सोनीपत। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में जिला नागरिक अस्पताल में लगाए गए दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर में बुधवार को कथूरा व राई खंड के दिव्यांग विद्यार्थियों की जांच की गई। शिविर में दोनों खंडों से करीब 50 विद्यार्थी पहुंचे। सभी की चिकित्सा जांच की गई। मुख्यातिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. जय किशोर ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही विद्यार्थियों को दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी कर दिए जाएंगे, जिससे वह सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त एवं चेयरपर्सन समग्र शिक्षा सोनीपत अंकित चौधरी के नेतृत्व में शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत की गई। कथूरा व राई खंड के सभी दिव्यांग विद्यार्थियों को उनके विशेष शिक्षक व माता-पिता शिविर में सुरक्षित लेकर पहुंचे। मेडिकल बोर्ड के 12 चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांग विद्यार्थियों की जांच की। टीम में डॉ. अंजलि, डॉ. विशाल, डॉ. विपिन दलाल, डॉ. दीपक, डॉ. प्रदीप लाकड़ा, डॉ. पूनम, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. नवदीप डॉ. राकेश, डॉ. श्रेय, डॉ. सुशील, डॉ. लतिका, डॉ. विकास चहल शामिल रहे। चिकित्सकों ने विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से संबंधित विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया व प्रमाण पत्र बनाए। दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर के नोडल अधिकारी सहायक परियोजना संयोजक डॉ. अतर सिंह ने बताया कि शिविर में राजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे प्री प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रोहतक से पहुंची क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. सुमन हुड्डा ने मानसिक रूप से कमजोर बच्चों का मूल्यांकन किया। उन्होंने बताया कि यह शिविर 31 अगस्त तक जारी रहेगा। जिसमें दिव्यांग विद्यार्थियों की जांच कर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे, ताकि उन्हें सरकार की तरफ से जारी योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर के बेहतर संचालन में एपीसी रूपेंद्र पूनिया, एपीसी अमित भनवाला, सभी विशेष अध्यापक, सुनील कुमार शारीरिक शिक्षा अध्यापक, सागर तकनीकी समन्वयक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंडली की बीआरसी एवं प्राचार्य समावेशी शिक्षा शीला शेरावत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिढ़ाना से डीडीओ सुरेंद्र सिंह ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed