फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Directorate of Higher Education opened the portal again, used social media to fill the seats

Sonipat News: उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने फिर खोला पोर्टल, सीटें भरने को सोशल मीडिया का सहारा

Sun, 08 Sep 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Directorate of Higher Education opened the portal again, used social media to fill the seats
सोनीपत। महाविद्यालयों में रिक्त सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने फिर पोर्टल खोल दिया है। हालांकि इस बार पोर्टल स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष और स्नातक के द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ही खोला गया है। पोर्टल खुलने के बाद ही महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए नाममात्र ही विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब महाविद्यालय प्रबंधन को रिक्त सीटें भरने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य माध्यम से विद्यार्थियों को पोर्टल खुलने के बारे में अवगत कराया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी इसका फायदा उठाते हुए दाखिला ले सकें।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए 30 अगस्त को दाखिला प्रक्रिया बंद कर दी थी। दोनों ही पाठ्यक्रम में पोर्टल बंद होने के बाद भी करीब 40 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त रह गई थी। इस वजह से महाविद्यालय प्रबंधन की चिंता बढ़ गई थी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय से दाखिला प्रक्रिया बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए निदेशालय ने फिर दाखिला प्रक्रिया शुरू की है। पोर्टल खुलने के बावजूद भी अभी तक विद्यार्थियों ने दाखिले के प्रति खासा रुझान नहीं दिखाया है।
विज्ञापन


12 सितंबर तक उठा सकेंगे लाभ

महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को राहत देखते हुए एक बार फिर दाखिला प्रक्रिया शुरू की है। हालांकि इस बार पोर्टल 12 सितंबर तक ही खोला गया है। इस दौरान ओपन काउंसिलिंग के तहत विद्यार्थियों को दाखिले दिए जाएंगे। पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर सीटें भरी जाएगी। विद्यार्थियों की सहायता के लिए महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातकोत्तर प्रथम, स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष के लिए दाखिला प्रक्रिया फिर से शुरू हुई है। अब तक दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों को विभिन्न माध्यम से पोर्टल खुलने के बारे में अवगत कराया जा रहा है। विद्यार्थी 12 सितंबर तक योजना का लाभ उठा सकेंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय से स्नातक प्रथम वर्ष के लिए भी दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की मांग की जा रही है।

- प्रो. दिनेश मदान, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed