फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Direct bus service started from Gohana to Haridwar, fare increased by Rs 55 due to route diversion

Sonipat News: गोहाना से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू, रूट डायवर्ट होने से 55 रुपये किराया बढ़ा

Fri, 26 Jul 2024 05:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 Jul 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service started from Gohana to Haridwar, fare increased by Rs 55 due to route diversion
गोहाना। हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत देते हुए रोडवेज ने गोहाना से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। इससे यात्रियों को फायदा मिल रहा है। यह बस रोजाना तड़के 4:40 बजे गोहाना बस अड्डे से हरिद्वार लिए चल रही है। हरिद्वार रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। ऐसे में बस पानीपत के बजाय अब करनाल के रास्ते हरिद्वार जाएगी। ऐसे में रोडवेज ने किराये में भी बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज की तरफ से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होने वाले कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करते हुए बड़ौत से गुजरने वाले रास्ते को बंद कर दिया है। जिसके चलते अब हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। रोडवेज ने किलोमीटर बढ़ने से किराये में 55 रुपये की बढ़ोतरी की है। पहले गोहाना से हरिद्वार के लिए 335 रुपये किराया था, अब बढ़कर 390 रुपये हो गया है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश प्रशासन ने बड़ौत के पास मार्ग बंद कर दिया है। जिससे हरिद्वार जाने वाली बसों का रूट डायवर्ट किया है, इसके चलते किराये में बढ़ोतरी की गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसें भी बढ़ाई जा सकती हैं। यात्रियों के सामने किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मौजूदा समय में हरिद्वार के लिए एक ही बस तड़के रवाना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेलूराम, डीआई, बस अड्डा, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed