फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Different factions have been formed in the Congress party: Gangwa

कांग्रेस पार्टी में बन चुके अलग-अलग गुट : गंगवा

Thu, 27 Feb 2025 06:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Different factions have been formed in the Congress party: Gangwa
सोनीपत। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने दावा किया कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में भाजपा के प्रत्याशी विजयी होंगे। प्रदेश में कांग्रेस का वजूद अब खत्म होने लगा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। कांग्रेस पार्टी की हालत आज इस कद्र खराब हो चुकी है कि कई जगहों पर उम्मीदवार तक नहीं मिले।
विज्ञापन

गंगवा वीरवार को सारंग रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में प्रजापत समाज की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब अलग-अलग गुट बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एकजुटता नहीं है, बल्कि यह रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुटों में विभाजित है। दावा किया कि सोनीपत की जागरूक जनता भाजपा के प्रत्याशी को ही वोट देगी। भाजपा सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

गंगवा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार में घोटाले हुए, लेकिन भाजपा सरकार ने उन पर लगाम कसने का काम किया। कांग्रेस पार्टी सिर्फ घोषणा पत्र जारी करती है, जबकि भाजपा संकल्प पत्र जारी कर जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगवा ने कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत की शानदार हैट्रिक ने यह साबित किया है कि जनता का भरोसा भाजपा के सशक्त और सक्षम नेतृत्व व सुशासन की नीतियों में हैं।

इस दौरान मेयर प्रत्याशी राजीव जैन विधायक निखिल मदान, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, ललित बत्रा, नवीन मंगला, योगेश पाल अरोड़ा, तरुण देवीदास, आरती शर्मा, सुरेंद्र मदान, महेश लूथरा, अनिल ठाकुर, चरण सिंह जोगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed