फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Diet will increase for pregnant women in the hospital, cleanliness system will be better

Sonipat News: अस्पताल में प्रसूताओं के लिए बढ़ेगी डाइट, बेहतर होगी सफाई व्यवस्था

Sat, 08 Feb 2025 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 08 Feb 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Diet will increase for pregnant women in the hospital, cleanliness system will be better
फोटो 15: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश देती मह
सोनीपत। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने शुक्रवार दोपहर बाद जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसूति वार्ड सहित अन्य वार्ड में जाकर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की। प्रसूति वार्ड में भर्ती महिलाओं के साथ उनके परिजनों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने प्रसूताओं के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों से डाइट बढ़ाने के निर्देश दिए। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया का अस्पताल में पहुंचने पर स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने स्वास्थ्य अधिकारियों से अस्पताल में बेहतर स्वच्छता बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। डिलिवरी कराने आने वाली महिलाओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए, यहां उन्हें सभी सुविधा मुहैया करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधा दी जा रही हैं। अस्पतालों में मरीजों की सुविधा को देखते हुए स्वच्छता पर ध्यान रखा जा रहा है। इससे उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा, डॉ. संदीप लठवाल, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. सुमित कौशिक समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed