फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dhola Pehalwan accused of breaking into the plot and demanding money

Sonipat News: धोला पहलवान पर प्लॉट में घुसकर तोड़फोड़ करने व रुपये मांगने का आरोप

Wed, 10 Apr 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dhola Pehalwan accused of breaking into the plot and demanding money
सोनीपत। सेक्टर-23 में कुश्ती अकादमी चलाने वाले राकेश उर्फ धोला पहलवान पर धोला पहलवान पर प्लॉट में घुसकर तोड़फोड़ करने व रुपये मांगने, नकदी छीनने के आरोप लगे हैं। इस पर सिटी थाना पुलिस ने अलग-अलग शिकायत पर दो अन्य मुकदमे दर्ज किए हैं। एक मुकदमे में धोला पहलवान के साथ-साथ उनके परिजन को भी आरोपी बनाया गया है। उसके खिलाफ एक महिला ने मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। धोला पहलवान के खिलाफ अब तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन




प्लॉट में घुसकर तोड़फोड़ करने, रुपये मांगने का आरोप

सेक्टर-23 निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि राकेश उर्फ धौला पहलवान, उनके परिजन व 8-10 अन्य ने उनके प्लॉट के मुख्य गेट का ताला तोड़ कर वहां से सामान उठा लिया था। पुलिस ने मामले में निवारक कार्रवाई की थी। 8 अप्रैल को राकेश उर्फ धोला पहलवान व अन्य काली स्कॉर्पियो में आए थे और उसके प्लॉट में घुस कर तोड़फोड़ की थी। इसके बाद वहां से डंडों को लहराते हुए गाड़ी ले कर भाग गए। आरोप लगाया कि हथियार दिखाकर धमकी भी दी गई। प्लॉट खाली कराने को भी रुपये मांगे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि 5 नवंबर, 2023 को प्लॉट पर थे। तब उनसे 5 हजार रुपये छीने गए थे। आरोपी के साथ इसके दो साथी भी थे। उन्हें हथियार दिखाकर धमकी दी थी। जिसके चलते वह चुप रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घर में घुसकर पत्थर फेंकने का आरोप

सेक्टर-23 निवासी पुष्पेंद्र दहिया ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पास आरोपी राकेश उर्फ धोला पहलवान कुश्ती अकादमी चलाता है और इसके कारण आस-पास के लोगों ने बहुत बार शिकायत की। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। जिस मकान पर इस पहलवान ने कब्जा कर रखा था, वह रिहायशी भूमि है। मकान मालिक ने कब्जा लेना चाहा तो इसके कुछ साथियों मिलकर उनके साथ भी बदतमीजी की। आवाज सुनकर वह भी बाहर आ गए थे। दो अन्य मकान मालिक भी आ गए थे। मकान मालिकों ने अपने मकान ही बुलडोजर से तुड़वा दिए थे। डरकर वह कब्जा नहीं ले पा रहे थे। 7 अप्रैल की देर रात दो बजे उसे गालियां दी थी। अगले दिन रात 12 बजे घर के अंदर घुसकर पत्थर फेंके थे। आवाज सुनकर बाहर गए तो काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में भाग गए थे। उसने डायल 112 नंबर पर कॉल की तो पुलिस आई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed