फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dharna was held against low voltage and frequent burning of wires

Sonipat News: वोल्टेज कम और बार-बार तार जलने के विरोध में दिया धरना

Sat, 28 Jun 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dharna was held against low voltage and frequent burning of wires
फोटो 03: सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान ​स्थित बिजलीघर के गेट पर धरना देते मयूर विहार के लाेग। स्रोत
सोनीपत। मयूर विहार में वोल्टेज कम होने और बार-बार तार जलने के विरोध में शनिवार को गढ़ी ब्राह्मणान स्थित बिजलीघर के बाहर लोगों ने धरना दिया। इस दौरान लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी, जोगिंद्र मलिक, सतीश, टिंकू, प्रदीप व संदीप ने कहा कि लगातार वोल्टेज कम आने व लोड बढ़ने के कारण बार-बार तार जल रहे हैं। कई बार अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है। नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात हुई थी, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद उपमंडल अभियंता प्रदीप खोखर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों काे आश्वासन दिया कि पांच दिन में ट्रांसफार्मर लगा दिए जाएंगे। जो तार जल गए हैं उसको अभी नए बदल दिए जाएंगे। इस पर लोगों ने चेतावनी दी कि अगर पांच दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बिजली घर के गेट पर ताला जड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश, कुलदीप, सुरेश, नरेंद्र, जोगिंद्र, महावीर, रविंद्र ने कहा कि बिजली निगम की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर बिजली निगम की ओर से पांच दिन में समस्या का समाधान नहीं कराया तो कॉलोनी के लोग बिल नहीं जमा कराएंगे। बिजली कर्मियों को कॉलोनी के अंदर नहीं घुसने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed