फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dharna given for drinking water, memorandum submitted to the commissioner

पेयजल के लिए दिया धरना, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Tue, 26 Apr 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dharna given for drinking water, memorandum submitted to the commissioner
सोनीपत। शहर में पेयजल किल्लत को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। निगम कार्यालय में शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को निगम कार्यालय के बाहर दो घंटे का धरना दिया। साथ ही उन्होंने निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह को मांगपत्र सौंपकर जल्द कॉलोनियों में समय पर पानी आपूर्ति कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि हालत बेहतर नहीं हुए तो निगम के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनेलो जिला अध्यक्ष कृष्ण मलिक ने कहा कि शहर में हाल में 25 एमएलडी पानी की मांग है, लेकिन नगर निगम अधिकारी मात्र 14 एमएलडी पानी की ही पूर्ति कर पा रहे हैं। शहर के हर गली-मोहल्ले में पानी का संकट गहराया हुआ है। गर्मी में पानी आपूर्ति प्रभावित होने से लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद सरकार लोगों तक पानी नहीं पहुंचा पा रही है। लोग पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद नगर निगम कार्यालय में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कृष्ण मलिक ने बताया कि शहर के लाइनपार (पश्चिमी) क्षेत्र में विकास नगर, मालवीय नगर, वेस्ट रामनगर, शिव नगर, गढ़ी घसीटा, ककरोई रोड के अलावा पूर्वी क्षेत्र में कोट मोहल्ला, कला मोहल्लां, मसद मोहल्ला, तारा नगर, डबल स्टोरी, न्यू मिशन कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, सुंदर सांवरी, न्यू महावीर कालोनी, सुदामा नगर, बाबा कॉलोनी में पेयजल समस्या है। उन्होंने ने निगम आयुक्त धर्मेंद्र को ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग की। इस दौरान लीगल सेल के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता बालकिशन शर्मा, जितेंद्र, कुणाल गहलावत, फूलकंवार चौहान, धर्मपाल राठी, राजबाला गहलोत, महावीर शर्मा, साबर मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं शीशराम बाग कॉलोनी के लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर निगम कार्यालय में पहुंचकर रोष जताया और समस्या के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि पहले पानी की आपूर्ति सही ढंग से की जाती थी। अब निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उनके घरों में पीने के लिए पानी तक एकत्रित नहीं किया जाता है। कई बार शिकायत करने के बाद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस दौरान डॉ. सतपाल, मास्टर सत्यवीर, कैप्टन धर्मबीर गहलावत, सतबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed