फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dharambir dedicates Paralympic gold medal to Amit Saroha as Guru Dakshina

Sonipat News: धर्मबीर ने गुरु दक्षिणा में अमित सरोहा को समर्पित किया पैरालंपिक स्वर्ण पदक

Fri, 06 Sep 2024 06:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Dharambir dedicates Paralympic gold medal to Amit Saroha as Guru Dakshina
फोटो 38- भीम अवार्डी धर्मबीर नैन व अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा।
सोनीपत। पेरिस पैरालंपिक के पुरुष वर्ग की क्लब थ्रो एफ-51 में सोना जीतने के बाद धर्मबीर नैन ने अपना पदक गुरु अमित सरोहा के नाम किया है। अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा ने पेरिस पैरालंपिक में रिकॉर्ड चौथी बार देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने कहा कि धर्मबीर व मेरा पदक एक ही है।
विज्ञापन

धर्मबीर नैन से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि मेरा व मेरे गुरु अमित सरोहा का सपना था कि हम पैरालंपिक खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने बताया कि शिक्षक दिवस के मौके पर अमित सरोहा को गुरु दक्षिणा के रूप में स्वर्ण पदक देता हूं। वहीं, अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा ने बताया कि थ्रो को फेंकने के लिए उंगलियों पर गोंद लगानी पड़ती है, लेकिन मौसम के कारण गोंद सही तरीके से जम नहीं सकी। उन्होंने बताया कि इस कारण से वह अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन नहीं कर सके। पैरालंपिक की क्लब थ्रो एफ-51 में गुरु-शिष्य की जोड़ी ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। इसमें अमित सरोहा देश को पदक नहीं दिला सके।
विज्ञापन

अमित सरोहा से प्रेरित होकर किया था खेलना शुरू
धर्मबीर नैन हादसे के बाद व्हीलचेयर पर आ गए था। वर्ष 2013 में उन्हें पैरा एथलीट अमित सरोहा के बारे में पढ़ा और उससे मुलाकात की। अमित सरोहा से प्रेरित होकर धर्मबीर ने खेलना शुरू किया था। वहीं से धर्मबीर के जीवन की भी धारा बदलनी शुरू हो गई। अमित सरोहा को धर्मबीर ने भी अपना गुरु बनाया और प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज धर्मबीर नैन ने पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर अपना व गुरु अमित सरोहा का सपना साकार किया है। उन्होंने शिष्य धर्म निभाते हुए पदक अपने गुरु अमित सरोहा को समर्पित किया है। वहीं, अमित सरोहा ने बताया कि मेरे पदक हारने के दुख से ज्यादा मुझे धर्मबीर के सोना जीतने की खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed