फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Devotees offered sacrifices in the Mahayagna and recited Sundarkand.

Sonipat News: श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में डाली आहुति, सुंदरकांड का किया पाठ

Sun, 09 Nov 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 09 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered sacrifices in the Mahayagna and recited Sundarkand.
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित श्री नवदु्र्गा शक्ति सिद्धपीठ मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय 52वें श्री रुद्र चंडी महायज्ञ का चौथा दिन रहा। श्रद्धालुओं ने सुबह यज्ञ में आहुति डालने के पश्चात दोपहर को मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ, देवी भागवत कथा का मूल पाठ किया। वेद पाठियों ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ करवाया। संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के सदस्य भूषण कुमार ने बताया कि श्री रुद्र चंडी महायज्ञ 15 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ संपन्न किया जाएगा। मंदिर परिसर में नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ, देवी भागवत कथा का मूल पाठ चल रहा है। 16 नवंबर को कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया जाएगा। कार्यक्रम में राजकुमार, रमेश मुखी, संजय धवन, रमेश सोढ़ी, यशपाल सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed