{"_id":"67068ca22500f2c3c80ad54e","slug":"devotees-installed-kalash-in-siddhpeeth-mata-mandir-sonipat-news-c-197-1-snp1008-125850-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सिद्धपीठ माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने की कलश स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सिद्धपीठ माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने की कलश स्थापना
Wed, 09 Oct 2024 07:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव चिटाना स्थित सिद्धपीठ माता मंदिर में समस्त ग्रामीणों की ओर से चल रहे 12 दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सातवें दिन हवन व कलश स्थापना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति डालकर की। तत्पश्चात ट्रस्ट के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर परिसर में कलश स्थापना की।
इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा कर भंडारा लगाया गया। भंडारे में सभी ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को मां दुर्गा की महाआरती के पश्चात रात 8 बजे शतचंडी यज्ञ किया गया। सभी ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। ट्रस्ट के प्रधान अनिल कुहाड़ ने बताया कि मंदिर परिसर में 10 व 11 अक्तूबर को सप्तमी व अष्टमी का मेला लगाया जाएगा। वेदी पूजन व सामूहिक हवन के साथ मेले की शुरुआत की जाएगी। रात्रि में महामाई जागरण किया जाएगा। कार्यक्रम में देवेंद्र लाकड़ा, नरेंद्र वर्मा, बिजेंद्र लाकड़ा, संतराम भारद्वाज, नरेंद्र, सुरजीत, अमरजीत, जितेंद्र सोलंकी, हरबीर, राजेंद्र बल्हारा, रणधीर सिंह, रामफल व देवेंद्र मौजूद रहे।